

- डा शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में सम अधिसत्र की परीक्षाएं संचालित
- विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य संजय सिंह ने परीक्षा का किया निरीक्षण
लखनऊ, 30 अप्रैल 2025, campussamachar.com, आज दिनांक 30 अप्रैल 2025 को विश्वविद्यालय में स्नातक , परास्नातक स्तर पर संचालित अंतिम समअधिसत्र की परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य संजय सिंह , कुलसचिव रोहित सिंह , अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो वी के सिंह ,कुलानुशासक प्रो सी के दीक्षित, डॉ पुष्पेन्द्र मिश्रा के संग औचक निरीक्षण किया।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा अमित कुमार राय ने बताया कि आज बी टेक,बी फार्मा , बी वी ए फाइन आर्ट, बी ए,बी कॉम,पी डी सी डी, डी एड विशेष शिक्षा, बी एड विशेष शिक्षा पाठ्यक्रम की परीक्षाएं संचालित की गई।

आज प्रथम पाली में 24 कमरों में स्नातक स्तरीय 23 प्रश्नपत्रों की परीक्षा संचालित की गई जिसमें 844 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी एवं 04 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 29 कमरों में स्नातक स्तरीय 27 प्रश्नपत्रों की परीक्षा संचालित की गई जिसमें 1203 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी एवं 13 अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में विभागाध्यक्षों के नियंत्रण में परास्नातक स्तरीय सम अधिसत्र की परीक्षाएं संचालित की गई।
