
लखनऊ , 11 जून , डॉ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ( Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University ) में आज दिनांक 11 जून 2025 को अपराह्न 12ः20 बजे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय की माननीय कुलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल के निर्देश एवं विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य संजय सिंह के मार्गदर्शन में ‘‘योग पुस्तकों का सामूहिक वाचन’’ कार्यक्रम विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द केन्द्रीय पुस्तकालय में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के संयोजक प्रो0 यशवंत वीरोदय एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ0 आशुतोष पाण्डेय सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी, एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
