
- अंतर्राष्ट्रीय योगदिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में “दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और समावेश के लिए योग” विषय पर एक दिवसीय अन्तर्रष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
- आतंकवाद को समाप्त करने एवं वैश्विक शांति के लिए योग बहुत जरुरी है : पदमश्री डॉ एच् आर नागेन्द्र गुरु
लखनऊ, 16 जून, campus samachar.com,डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ ( Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University Lucknow,) में आज 16 जून 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अंतर्राष्ट्रीय योगदिवस ( International Yoga Day 2025) के अवसर पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में “दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और समावेश के लिए योग” विषय पर एक दिवसीय अन्तर्रष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति आचार्य संजय सिंह के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस एक दिवसीय अन्तर्रष्ट्रीय वेबिनार का संयोजन डॉ कौशिकी सिंह ने किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय ( Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University Lucknow) के कुलपति आचार्य संजय सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि योग से हमारा बहुत पुराना नाता है, महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग दर्शन से लेकर आधुनिक योग विज्ञान तक का जो सफर हमने तय किया है उसकी बदौलत भारत आज योग गुरु के रूप में जाना पहचाना जा रहा है। ध्यान एवं प्राणायाम हमें विकार एवं अहंकार से बाहर निकालता है। योग मन और शरीर की एकता का प्रतीक है इसलिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग ( International Yoga Day 2025) बहुत जरूरी है, हमें आज यह संकल्प लेना है कि हम प्रति दिन इसको अपने जीवन का अंग बना ले.
इस अवसर पर आज के अंतर्राष्ट्रीय योग ( International Yoga Day 2025) वेबिनार के मुख्य अतिथि कुलाधिपति विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान बेंगलुरु, पदमश्री डॉ एच् आर नागेन्द्र गुरु ने अपने उद्बोधन में कहा कि आतंकवाद को समाप्त करने एवं वैश्विक शांति के लिए योग बहुत जरुरी है योग समग्र जीवन का विज्ञान है मेरे लिए आज इस विश्वविधालय में आना एक योग है। इस अवसर पर विशेष अतिथि में रूप में पधारी ब्रह्म कुमारी संस्थान की बी के स्वर्णलता (सोनी दीदी ) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग दिव्यांगजनों के साथ सम्पूर्ण मानवता को संतुलित करने का एक तरीका है ।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इजिप्ट की योग गुरु हाला इस्माइल याकूब ने कहा की समावेशी योग न केवल शारीरिक लाभ प्रदान करता है बल्कि व्यक्ति की भावनात्मक भलाई और सामाजिक संबंधों को बढ़ाकर उसे सशक्त भी बनाता है ।
International Yoga Day 2025 news : इस अवसर पर प्रथम तकनीकी सत्र के मुख्य वक्ता प्रोफेसर जी डी शर्मा तथा इसाबेला बोमरितो, द्वितीय तकनीकी सत्र के मुख्य वक्ता पित्रा मारिया जन्सीन ,प्रोफेसर सुरेश लाल वर्णवाल, डॉ दीपेश्वर सिंह तथा तृतीय सत्र के मुख्य वक्ता प्रोफ़ेसर राजीव चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए । तीन सत्रों में विभाजित इस समूचे कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के व्याख्यान के उपरान्त समस्त 159 शोध छात्रो एवं प्रतिभागियों के शोध पत्रों का वाचन सम्पन्न हुआ । यह एक दिवसीय अन्तर्रष्ट्रीय वेबिनार डॉ कौशिकी सिंह के संयोजन में डॉ देवेश कटियार, डॉ गौरव गोयल एवं डॉ अमिता शुक्ला के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनु के द्वारा किया गया ।
VIDEO जरुर देखें _ वन्दे मातरम् से शुरू होती है इस राज्य की कैबिनेट मीटिंग
