
- इस बार का अधिकतम पैकेज 12.16 लाख प्रति वर्ष
लखनऊ , 15 मई, 2025,campus samachar.com, डॉ० शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ ( Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University, Lucknow ) के विद्यार्थियों को लगातार सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्रों में प्लेसमेंट के बेहतरीन अवसर प्राप्त हो रहे हैं. डायरेक्टर प्लेसमेंट बिराग दीक्षित ने बताया कि विश्वविद्यालय के 02 विद्यार्थियों यशी त्रिपाठी (एमबीए) का रु.12.16 लाख प्रति वर्ष एवं ऐशजहां खान (बी.टेक-सीएस) का रु.8.36 लाख के वार्षिक पैकेज पर जारो एजुकेशन, मुंबई द्वारा ‘करियर डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव’ के रूप में कैंपस प्लेसमेंट हुआ है।
बी.टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) के 07 विद्यार्थियों का हीगर इंडिया पी. लिमिटेड, दिल्ली द्वारा 5.50 लाख के वार्षिक पैकेज के साथ सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। जिनके नाम निम्नलिखित हैः-
1. साक्षी पांडे एमबीए
2. अक्षत गुप्ता एमबीए
3. शुभि त्रिपाठी एमबीए
4. आर्यन तिवारी एमबीए
5. नितिन कुमार गौतम एमबीए
6. आशीष कुमार यादव बी.टेक ईसी
7. नितेश कुमार शुक्ला बीटेक ईसी
बी.टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) के 10 विद्यार्थियों का एम.आर.एफ. टायर लिमिटेड, गुजरात में मशीन ऑपरेटर पद पर 2.94 लाख के वार्षिक पैकेज पर कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। जिनके नाम निम्नलिखित हैः-
1. नितेश कुमार शुक्ला – बी.टेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)
2. अर्पित ओझा-बी.टेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)
3. कुलदीप चौरसिया बी.टेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)
4.बृजेश कुमार गुप्ता बी टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)
5. अंकित सेंगर बी. टेक. मैकेनिकल इंजीनियरिंग
6.शशांक कुमार दुबे (बी.टेक-ईई)
7. हर्ष यादव (बी.टेक-ईई)
8. ईश कुमार (बी.टेक-ईई)
9. दिव्यांशु राय (बी.टेक-.ईई)
10. आदित्य वर्मा(बी.टेक-.ईई)
विश्वविद्यालय परिवार की ओर से कुलपति आचार्य संजय सिंह, कुलसचिव रोहित सिंह, निदेशक अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रोफेसर सी के दीक्षित और डायरेक्टर प्लेसमेंट बिराग दीक्षित ने चयनित छात्रों को बधाई प्रेषित की है।
