
- डॉ. रवि रत्न सक्सेना वर्तमान में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में प्रोफेसर और एसोसिएट निदेशक (अनुसंधान) के रूप में कार्यरत हैं .
रायपुर, 16 जनवरी, campussamachar.com, राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने डॉ. रवि रत्न सक्सेना को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन जिला दुर्ग का कुलपति नियुक्त किया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति डेका ने विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 की धारा 14(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डॉ. रवि रत्न सक्सेना प्रोफेसर और एसोसिएट निदेशक (अनुसंधान), अनुसंधान सेवा निदेशालय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन जिला दुर्ग का कुलपति नियुक्त किया है।
इस समय डॉ. रवि रत्न सक्सेना इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में प्रोफेसर और एसोसिएट निदेशक (अनुसंधान) के रूप में कार्यरत हैं , अब इस नई भूमिका में विश्वविद्याल का दायित्व संभालेंगे।
