
लखनऊ , 25 अक्टूबर, campussamachar.com, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दीपावली पूर्व वेतन भुगतान के लिए जारी आदेश के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ राकेश कुमार पांडेय ने आज 25 अक्टूबर को जिले के सभी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य / प्रबंधकों /प्राधिकृत नियंत्रकों को आदेश जारी किया है.
इस आदेश में कहा गया है कि दीपावली पूर्व वेतन भुगतान के लिए दो कार्य दिवसों के भीतर नियमित वेतन भुगतान बिल जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ( DIOS Lucknow ) में प्रस्तुत करें ताकि समय पर वेतन भुगतान किया जा सके अन्यथा की स्थिति में विद्या संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य / प्राधिकृत नियंत्रक और प्रबंधक जिम्मेदार होंगे .
गौरतलब है कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय( DIOS Lucknow) में वेतन भुगतान के लिए लंबित मामलों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 19 अक्टूबर को माध्यमिक शिक्षक संघ ने धरना प्रदर्शन किया था. अब DIOS द्वारा वेतन भुगतान के लिए सीधे प्रधानाचायों / प्रबंधकों को जिम्मेदार ठहराए जाने को लेकर शिक्षक संगठन नाराज हैं . इन कहना है कि जिला विद्यालय निरीक्षक को सबसे पहले अपने लेखा विभाग के क्लर्कों को अनुशासित और समय से वेतन भुगतान के लिए निर्देशित करना चाहिए, क्योंकि विद्यालयों से भेजे गए वेतन बिल महीनों से लंबित पड़े रहते हैं. इसी प्रकार बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक भी हैं, जिन्हें समय से वेतन भुगतान नहीं हो रहा है.
माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट ) के पदाधिकारी लगातार जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ( DIOS Lucknow) में व्याप्त घूसखोरी , भ्रष्टाचार के कारण को ही वेतन भुगतान में विलंब का कारण बताते हैं अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जिला विद्यालय शिक्षक लखनऊ ( DIOS Lucknow ) के तहत आने वाले सहायता शासकीय सहायता विद्यालयों का वेतन भुगतान दीपावली पर्व से पहले 30 अक्टूबर तक हो जाता है या नही ?
