
- साइबर क्राइम जागरुकता रैली निकाली जायेगी . इसमें DAV से जुड़े सभी संस्थान के विद्यार्थी और शिक्षक प्रतिभाग करेंगे .
- मुख्य अतिथि धनंजय सिंह कुशवाहा एडीसीपी एवं अध्यक्षता डी ए वी पी जी कॉलेज के प्रबंधक मनमोहन तिवारी जी करेंगे.
लखनऊ, 23 सितंबर। डी ए वी पी जी कॉलेज मे कल 24 सितम्बर को एक उच्च स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान संपन्न होगा। जिसके मुख्य अतिथि ए डी सी पी वेस्ट धनंजय सिंह कुशवाहा एवं अध्यक्षता मनमोहन तिवारी, प्रबंधक डी ए बी कॉलेज करेंगे।
इस अवसर पर एक रैली डी ए वी कॉलेज से प्रारंभ हो कर नाका हिंडोला होते हुए डी ए वी पी जी कॉलेज के मुख्य द्वार पर समाप्त होगी। रैली में डी ए वी पी जी , इंटर, बालिका इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल, शिक्षक एवं छात्र छत्रा ए शामिल होगें।
