

- डीएवी पीजी कॉलेज लखनऊ में आयोजन
- न्यायालय देखता है केवल सच्चाई : संजय भसीन
- न्यायालय के प्रति जन-आस्था बनाए रखने का दायित्व युवाओं पर : डॉ संजय तिवारी
लखनऊ , 20 सितंबर 2025, डीएवी पीजी कॉलेज, लखनऊ के विधि विभाग में आज पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का मूट कोर्ट एवं इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंडपीठ लखनऊ परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 184 विद्यार्थियों को दिनांक 23 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक माननीय उच्च न्यायालय के लखनऊ परिसर परिसर में इंटर्नशिप एवं मूट कोर्ट के द्वारा विधि की शिक्षा प्रदान की गई। आज के समापन कार्यक्रम के सूत्रधार अधिवक्ता जितेन्द्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय भसीन तथा रविशंकर सिंह के साथ माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ के रजिस्ट्रार संजय द्विवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डीएवी पीजी कॉलेज, लखनऊ के विधि विभाग के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ0) संजय तिवारी ने इस एक माह से चल रहे कार्यक्रम में विशेष सहयोग हेतु अधिवक्ता जितेन्द्र सिंह के प्रति डीएवी पीजी कॉलेज, लखनऊ की तरफ से धन्यवाद और कृतज्ञता ज्ञापित की तथा उपस्थित विद्वान अधिवक्ताओं के प्रति धन्यवाद प्रेषित करने के साथ साथ विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ परिसर में आने और विधिक प्रक्रियायें सीखने हेतु उत्साहवर्धन किया।
आज के कार्यक्रम में मूट कोर्ट की प्रैक्टिस के साथ साथ समापन के अवसर पर ग्रुप फोटोग्राफी की गई तथा उपस्थित लगभग 175 विद्यार्थियों ने हाई टी के साथ कार्यक्रम का समापन किया। विद्यार्थियों में प्रमुख रूप से डॉ० अनामिका द्विवेदी, अर्पित कुमार सिंह, शशांक सिंह, वंदना तिवारी, अभिषेक वर्मा, जियाउल अंसारी, संदीप सिंह, प्रियांशी सिंह, सुनील श्रीवास्तव, राम किशोर, दीपिका, अमन, चमन तथा अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे।
trending video
