
- बैंकर्स क्लब बिलासपुर के समन्वयक ललित अग्रवाल ने आम जनता से अपील की हैं कि वे अधिकतम सावधानी रखें।
बिलासपुर, 5 अप्रैल, campussamachar.com तू डाल डाल तो मैं पात पात कहावत को चरितार्थ करते हुए साइबर ठग नित नए नए तरीके अपनाते जा रहे है। अब अनजान वॉट्सएप्प से आपके मोबाईल पर कोई फ़ोटो भेजी जा रही हैं। जैसे ही आप फ़ोटो डाउनलोड करते है, उसके साथ ही एपीके फाईल ऑटोमेटिक आपके मोबाईल को हैक कर देती हैं। यदि आप उस फ़ोटो को डाउनलोड करने के बजाय डिलीट नहीं करते हैं। तो आपको संभावित ग्राहक समझ कर उसी नम्बर से वाट्सएप/ मोबाईल कॉल कर आपको बातों में उलझा कर आपके बैंक खाते को खाली कर सकते हैं।
Bilaspur Chhattisgarh: बैंकर्स क्लब बिलासपुर के समन्वयक ललित अग्रवाल ने आम जनता से अपील की हैं कि वे अधिकतम सावधानी रखें। अब ठग ओटीपी या गोपनीय जानकारी पूछने के साथ ही फ़ोटो के साथ छुपी हुई एपीके फाईल डाउनलोड कराकर नित नए तरीके से ठगी शुरू कर दिए हैं। अभी जबलपुर में ऐसी ही घटना की जानकारी हुई हैं। जिसमे कॉल जामताडा से तथा हैदराबाद के म्युल खाते से राशि आहरण किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।
