
बिलासपुर. देश व प्रदेश के साथ बिलासपुर में कोरोना की तीसरी लहर में लगातार पॉजिटिव बढऩे से सबसे से ज्यादा चिंतित बैंकर्स हो रहे हैं। पहले दूसरे लॉक डाउन के दौरान जब सबकुछ बंद था, तब भी बैंकर्स अपने घर-परिवार की चिंता किये बिना अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने नियमित सेवा दे रहे थे। लेकिन अब तीसरी लहर व ओमिीक्रान के प्रकरण आने के बाद बैंकों में भीड़ से सोशल डिस्टेंस का पालन करने का आग्रह करते रहते है। लेकिन बैंकों में नियमित ग्राहकों के अलावा कोर बैंकिंग में अन्य शहरों के खातों में राशि जमा करने, बेयरर चैक का आहरण करने, अन्य की पासबुक में इंट्री करवाने वाले अधिकांश व्यक्ति शाखा में आते जाते रहते हैं। ऐसे में प्रत्येक से पूछताछ करना संभव नहीं हो पाता हैं कि इनमें से कौन पॉजिटिव हैं, यह तय करना मुश्किल है। जो भी ग्राहक बन्धु या आम जनता विगत दिनों में किसी पॉजिटिव के सम्पर्क में आये हो वे भी अपनी अपनी जांच करवा लेवे तथा बैंक आने से परहेज करें।
बैंकर्स क्लब की ओर से कहा गया है कि यदि समय रहते कोरोना रोकथाम व जांच के लिए उचित उपाय नहीं किए गए तो ना केवल सारे बैंकर्स के भी संक्रमित होंगे बल्कि आने वाली जनता में संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाएगी। अभी बैंकर्स को कोविड के बूस्टर टीके भी नहीं लगाए गए है। आम जनता से भी विनम्र आग्रह किया जाता हैं कि अतिआवश्यक होने पर ही बैंक जाए अन्यथा सुरक्षित रूप से ऑन लाइन बैंकिग का इस्तेमाल कर स्वयं को सुरक्षित रखें। कृपया प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करे। स्वयं भी सुरक्षित रहें, दूसरों को सुरक्षित रहने में सहयोग करे। बैंकर्स ने राज्य शासन व स्टेट लेवल बैंकर्स समिति ने निवेदन किया है। प्रत्येक शनिवार को बैंक बंद रखते हुए केवल दो घंटे पहले बैंक बंद करने के आदेश जारी किया जाए ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जाए।
