
- सी.एम.दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में रिसेन्ट टेªन्ड माइक्रोबॉयोलॉजी विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का समापन
बिलासपुर, 12 दिसंबर । campussamachar.com, शहर के सी.एम.दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर ( CMD College Bilaspur chhattisgarh ) के माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी एवं बायोकेमेस्ट्री विभागों के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘रिसेन्ट टेªन्ड इन माइक्रो बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी एण्ड बायोकेमेस्ट्री विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार के समापन समारोह के मुख्य अतिथि आचार्य ए.डी.एन. वाजपेयी, कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर (Atal Bihari Vajpayee University Bilaspur ) एवं इस समारोह की अध्यक्षता, प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने किया।
#Bilaspurnews : इस अवसर पर आचार्य वाजपेयी ने अपने उद्बोघन में कहा कि जैव संसाधन के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र को स्वस्थ और विकसित बनाया जा सकता है। आज आवश्यकता इस बात कि है कि हमारे विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के प्राध्यापक और शोधार्थी गहन एवं यथार्थ शोध कार्य करे। नीति और आयोग के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाना है। कल माननीय प्रधानमंत्री महोदय ने अपने उद्बोधन में पूरे देश के लोगों से आवहान किया है कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग अपना सुझाव ऑनलाईन माध्यम से सरकार को प्रेषित करें। हमारा दायित्व है कि हम अपने छत्तीसगढ़ राज्य एवं बिलासपुर शहर को मिलजुल कर विकसित बनायें। हमारा देश और प्रदेश युवाओं का देश है इसमें समाज के सभी वर्ग के साथ-साथ युवा वर्ग की अहम भूमिका है।

Bilaspur news today : उन्होंने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि सी.एम.दुबे महाविद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है और उस इतिहास को शोध अध्ययन और अध्यापन के माध्यम से यह महाविद्यालय हमेशा बरकरार रखने के लिए तत्पर रहता है। इस महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष, डॉ. संजय दुबे, प्रभारी प्राचार्य, डॉ. संजय सिंह एवं माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. स्मृति पाण्डेय को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं जिन्होेंने जैव विज्ञान की नवीन शाखा माइक्रोबॉयोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी और बायोकेमेस्ट्री विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया। इस संगोष्ठी के प्रायोजक इंडियन सांईस कॉग्रेस कोलकाता के बिलासपुर चेप्टर को भी कुलपति महोदय ने बधाई दी।
इस संगोष्ठी के संयोजक डॉ. स्मृति पाण्डेय ने बताया कि इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के माध्यम से विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को लगभग 44 विषय विशेषज्ञों ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। शोध छात्रों के माध्यम से 40 पोस्टर प्रेजेन्टेशन और 30 मौखिक प्रस्तुति की गई। #Bilaspur university news in hindi
Bilaspur University news : पोस्टर प्रेजेन्टेशन के लिए अंजलि थारिया एवं प्रीति पटेल (सी.एम.दुबे महाविद्यालय, बिलासपुर) को प्रथम, विनय वर्मा एवं दिव्या साहू को द्वितीय तथा टी. निहारिका को तृतीय बेस्ट प्रेजेन्टेशन का पुरस्कार कुलपति महोदय ने प्रदान किया। मौखिक प्रस्तुति के लिए धर्मेन्द्र कश्यप, एबीयू, अजय महन्त, डॉ. अलका एक्का जी.जी.यू.(Guru Ghasidas University) तथा सुभाषमिता साहू जी.जी.यू.(Guru Ghasidas University)को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का कुलपति आचार्य वाजपेयी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। आज गोष्ठी के प्रथम सत्र में डॉ. नवीन विश्वकर्मा, बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग, गुरूघासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर ने अपना नवीन शोधपत्र प्रस्तुत किया।
Bilaspur university news in hindi : कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों का प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने आभार प्रकट किया। इस संगोष्ठी को सफल बनाने में माइक्रोबॉयोलॉजी एवं बॉयोटेक्नोलॉजी के सहायक प्राध्यापक अभिषेक सिंह सिदार, सुश्री इंदु साहू, नेहा कश्यप, के. प्रवीना, आफरीन खॉन आदि ने सक्रिय योगदान दिया।
