

- आरुष मिश्रा को भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित सम्मान समारोह में यंग रिपोर्टर ऑफ़ एनवायरनमेंट 2025 में 11 से 14 वर्ष उम्र के आर्टिकल राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया .
लखनऊ/भोपाल , 31 अक्तूबर , सिटी मोंटेसरी स्कूल लखनऊ के कक्षा 9 के छात्र आरुष मिश्रा पुत्र डॉ गौरव मिश्रा, डॉ नेहा जैन, को भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के अंतर्गत सेंटर फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन,अहमदाबाद शाखा द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय,भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित सम्मान समारोह में यंग रिपोर्टर ऑफ़ एनवायरनमेंट 2025 में 11 से 14 वर्ष उम्र के आर्टिकल राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया .

कार्यक्रम में सिटी मोंटसरी राजाजीपुरम की श्वेताअवस्थी मैडम को भी सम्मानित किया गया l इस प्रतियोगिता में देश के प्रसिद्ध विद्यालयों ने प्रतिभाग किया l इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल एवं प्रतिष्ठित विद्यालय में डीपीएस नचाराम,हैदराबाद, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी विद्यालय जामनगर,गुजरात फातिमा विद्यालय,चेन्नई एवं सिकंदराबाद आदि विद्यालय सम्मिलित हुए.

CMS लखनऊ के छात्र आरुष मिश्रा यंग रिपोर्टर ऑफ़ एनवायरनमेंट 2025 से हुए सम्मानित
