
- सम्मेलन में आंगनबाड़ी, आषा व मिड डे मील कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर विचार किया जायेगा। सम्मेलन को सीटू के राष्ट्रीय नेता जे एस मजूमदार, ए आर सिन्धू और के एन उमेश सम्बोधित करेगें।
लखनऊ, 07 नवम्बर । सेण्टर आफ इण्डियन ट्रेड यूनियन्स ( CITU ) उत्तर प्रदेश का राज्य सम्मेलन 7-9 नवम्बर 2025 को गोण्डा में होगा। सम्मेलन की तैयारी अन्तिम दौर में है। सम्मेलन के संचालन के लिये स्वागत समिति का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष एडवोकेट आर के शुक्ला मंत्री कौशलेन्द्र पाण्डेय व कोषाध्यक्ष राॅबी गांगुली को चुना गया है। सम्मेलन में प्रदेश से लगभग तीन सौ मजदूर नेता भाग लेगें।
यहाॅ जारी प्रेस विज्ञप्ति में संगठन के महामंत्री प्रेम नाथ राय ने बताया है कि सम्मेलन में चारों श्रम संहिता रद्द करने, कार्य के घण्टे बढ़ाये जाने , श्रम कानूनों का पालन न होने के साथ साथ मजदूरों के अधिकारों पर हो रहे हमले पर विचार किया जायेगा। सम्मेलन में प्रदेश में बिजली के निजीकरण के खिलाफ चल रहे आन्दोलन पर भी चर्चा की जायेगी। इस आन्दोलन को और मजबूत व व्यापक करने पर विचार किया जायेगा। सम्मेलन में आंगनबाड़ी, आषा व मिड डे मील कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर विचार किया जायेगा। सम्मेलन को सीटू के राष्ट्रीय नेता जे एस मजूमदार, ए आर सिन्धू और के एन उमेश सम्बोधित करेगें।
