-
चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशों को दरकिनार कर किया जा रहा शैक्षिक माहौल खराब
लखनऊ , 22 अक्तूबर , उ प्र माध्य मिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने प्रदेश की राजधानी स्थित चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज, हुसैन गंज, लखनऊ ( Chutki Bhandar Girls Inter college Lucknow ) में व्याप्त अनुशासनहीनता एवं अनियमितताओ की ओर शिक्षा विभाग के सक्षम अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कर तत्काल हस्तक्षेप किये जाने की मांग की है।
संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने आज यहाँ जारी अपने बयान मे बताया कि संस्था प्रबंध समिति द्वारा विद्यालय की वरिष्ठतम प्रवक्ता एवं कार्यवाहक संस्था ( Chutki Bhandar Girls Inter college Lucknow) प्रधान को अधिनियमित प्रावधान को दरकिनार कर निलंबन से लेकर गैर कानूनी ढंग से की गयी सेवा समाप्ति तक की कार्यवाही को जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ द्वारा एक सिरे से सर्वथा विपरीत बताते हुए अमान्य कर दिया गया है।
साथ ही साथ डॉ सुमन शुक्ला को विद्यालय का कार्यवाहक संस्था प्रधान का कार्य करने के लिए निर्देश जारी किया गया है। इसके बाद भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा सक्षम अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशों की खुली अवहेलना कर अधिनियम के एक और प्रभारी संस्था प्रधान बना कर दो दो लोगो से कार्य कराया जा रहा है। विभाग द्वारा इन सबको देखते हुए विद्यालय ( Chutki Bhandar Girls Inter college Lucknow) के वेतन वितरण खाते का एकल संचालन कर दिया गया है। विभाग द्वारा डॉ सुमन शुक्ला के हस्ताक्षर से और वित्त एवं ले खाधी कारी द्वारा वेतन भुगतान किया जा रहा है।
विद्यालय ( Chutki Bhandar Girls Inter college Lucknow) प्रबंधन द्वारा ऐसी कार्य प्रणाली के चलते संस्था मे भय का वातावरण व्याप्त है। यहाँ तक कि दोनों संस्था प्रधान अपने अपने ढंग से विद्यालय को संचलित कर रही है। विद्यालय में दो दो उपास्थि ति पंजिका व अलग अलग पोर्टल पर वांछित सूचना के भेजने मे विभाग द्वारा मान्य संस्था प्रधान को अनेक तकनीकी कठिनाइयों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। विभाग का संगठन द्वारा अनेक बार ध्यान आकृष्ट किया जा चुका है। विगत दिनों तो हद हो गयी कि अर्धवार्षिक परीक्षा को लेकर अपना अपना अधिकार जताने को लेकर विद्यालय ( Chutki Bhandar Girls Inter college Lucknow) में एक असहज की स्थिति उत्पन्न हो गयी। ऐसी परिस्थितियों में विद्यालय ( Chutki Bhandar Girls Inter college Lucknow) का सुचारु रूप से संचाल न किया जाना अत्यंत दुश्वार हो गया है। इन सबका कुप्रभाव छात्रा ओ एवं पूरे स्टाफ पर बहुत बुरा पड़ रहा है। शिक्षण संस्थानों में जहाँ भावी पीढी के भविष्य का निर्माण किया जाता है वहीं उन्हें ऐसा शैक्षिक माहौल मे शिक्षा प्रदान किया जाना अत्यंत ही चिंता जनक है।
उन्होंने इस मामले मे विभाग के अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर संस्था ( Chutki Bhandar Girls Inter college Lucknow) को अधिनि यमित प्रावधान के अनुसार संचालित कराये जाने के संबंध में प्रभा वी कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने की पुरजोर मांग की है।
