
मुंगेली , 04 फरवरी, campussamachar.com, क्रिश्चियन हॉस्पिटल मुंगेली ( Christian Hospital Mungeli ) के नर्सिंग स्कूल में 14 वी लैम्प लाइटिंग एवं 11 वी दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ. लैम्प लाइटिंग जवान बच्चों को बीमार एवं आहत लोगों की सेवा के प्रति इच्छा शक्ति को दर्शाता है.
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थीं रेव. कैनन कैरोलिन पैटन कार्सन जो की न्यू जर्सी अमेरिका से हैँ. रेव. जोसेफ कृपादानम् इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे. संस्था के प्राचार्या श्रीमती सिपोरा रानी कुमार एवं नर्सिंग सुपरिटेंडेंट श्रीमती श्वेता नम्रता टाइटस ने छात्र एवं छात्राएं को पारम्परिक Nightingale Lamp प्रदान किया. छात्र एवं छात्राओं का डिप्लोमा डाक्टर वी. के. एक्का तथा रेव. जोसफ कृपादानम् द्वारा प्रदान हुआ.
cg news today : इस अवसर पर उपस्थित अतिथि, अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं के लिए सुरुचि भोज का आयोजन किया गया. हर वर्ष ऐसा आयोजन किया जाता है एवं Lady with Lamp, फ्लोरेंस Nightingale के निस्वार्थ सेवाभाव को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया जाता है. इस कार्यक्रम में श्रीमती नलिनी कृपादानम्, आलोक जकरिया, सुरेंद्र चावड़ा एवं रूप रतन उपस्थित रहे. #Christian Hospital Mungeli
