

- छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के सदस्यों द्वारा भारतीय वैज्ञानिक विशेषता महिला वैज्ञानिकों के संबंध में सभी को जानकारी दी गई विज्ञान का हमारे जीवन में क्या महत्व है इस विषय पर बच्चों से चर्चा की गई.
कोरबा , 28 फरवरी , campussamachar.com, छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा ( Chhattisgarh Vigyan Sabha ) कोरबा इकाई द्वारा इमलीभाटा, धनधनी और सदेल गाँव मे विज्ञान दिवस ( National Science Day 2025) के अवसर पर कार्यक्रम किया गया बच्चों विज्ञान गीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया आसमान का रंग नीला क्यों होता है? रमन प्रभाव क्या होता है? इस विषय में बच्चों को जानकारी दी गई .#Chhattisgarh Vigyan Sabha

National Science Day 2025: छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा ( Chhattisgarh Vigyan Sabha ) के सदस्यों द्वारा अपनी टोली में तीनों ग्रामों के बच्चों को शामिल किया गया और साल भर के कार्यक्रमों के संबंध में विचार विमर्श किया गया तीनों गांव के बच्चे मिलकर छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के छात्र विज्ञान प्रचारक बनेगे. विज्ञान सभा ( Chhattisgarh Vigyan Sabha ) के मूल उद्देश्य लोक विज्ञान पर्यावरण सुधार संतुलित विकास से संबंधित कार्यों का आयोजन क्षेत्र में करेंगे छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा ( Chhattisgarh Vigyan Sabha ) के सदस्यों द्वारा भारतीय वैज्ञानिक विशेषता महिला वैज्ञानिकों के संबंध में सभी को जानकारी दी गई विज्ञान का हमारे जीवन में क्या महत्व है इस विषय पर बच्चों से चर्चा की गई.

Chhattisgarh Vigyan Sabha : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोजगार नवाचार और एस्ट्रोफिजिक्स जैसे विषयों के संबंध में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई और उन्हें अच्छे से पढ़ाई करके इन विषयों को कैसे पढ़ा जा सकता है और आगे बढ़ा जा सकता है कि संबंध में जानकारी प्रदान की गई इमलीभाठा से संतोषी साहू मितानिन इमलीभाठा,पुनीराम चौहान,अर्जुन चौहान और सैंडईल से प्रहलाद कश्यप ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग किया विज्ञान सभा ( Chhattisgarh Vigyan Sabha ) से निधि सिंह और कमलेश दास कार्यक्रम मे उपस्थित रहे.#National Science Day 2025
इसे भी पढ़ें : cg news : नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न, CM ने क्या दिया टास्क

