

- सफल आयोजन के लिए स्कूल के डायरेक्टर एल आर निषाद, और स्कूल प्रिंसिपल सुश्री भगवती साहू द्वारा उपस्थित सभी पालकों,अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
सरगांव, 04 फरवरी , campussamachar.com, नगर में संचालित भारत माता पब्लिक स्कूल सरगांव ( Bharat Mata Public School sarganv ) का पांचवां वार्षिक उत्सव सह पुरुस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संतोष शर्मा थाना प्रभारी सरगांव उप निरीक्षक,अजय चौरसिया सहायक उप निरीक्षक द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया।
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सोलो सांग, देश भक्ति गीत, बीहू डांस,छतीसगढ़ी फोक डांस, पंथी,फनी गर्ल्स-ब्याज़ डांस आदि की बेहतरीन प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष शर्मा थाना प्रभारी सरगांव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान रखे क्योंकि इससे ही देश की तरक्की छिपी हुई है.

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अजय चौरसिया ने बच्चों और पालकों को संबोधित कर कहा कि शिक्षा,खेलकूद, प्रतियोगिता और संस्कृति के आप सब बच्चे ध्वजवाहक है कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा अपनी प्रस्तुति में देश में बढ़ रहे वायु प्रदूषण, देश में बढ़ रहे मोबाइल के दुरुपयोग मोबाइल की लत की प्रस्तुति दी गई।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल द्वारा वार्षिक खेल कूद, पेंटिंग, वाद विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन मिस ममता मैम,और मिस लक्ष्मी मैम के मार्गदर्शन में किया गया । जिसमें आल ओवर चैंपियन का खिताब प्रथम स्थान -पिकॉक ग्रुप- टीम लीडर दीप्ति यादव, वाशु बघेल (गाईड-मिस पिंकी मैम), द्वितीय स्थान – टाईगर ग्रुप -टीम लीडर अल्का गायकवाड़, विकास (गाईड-मिस प्रिया मैम),तृतीत स्थान -लोट्स ग्रुप -टीम लीडर खुशी बंजारे, अंश साहू (गाईड-मिस रश्मि मैम) रहे।

सफल आयोजन के लिए स्कूल के डायरेक्टर एल आर निषाद, और स्कूल प्रिंसिपल सुश्री भगवती साहू द्वारा उपस्थित सभी पालकों,अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
