
बिलासपुर.शासकीय प्राथमिक शाला नवगवां में स्माइल फाउंडेशन की ओर से सभी बच्चों को निशुल्क दवाइयां और मास्क और सेनिटाइजर वितरण किया गया। बच्चों को और गांव वालों को भी नि:शुल्क दवाई वितरण किया गया। गांव वालों और बच्चों को कोरोनावायरस के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई उसके बचाव और उसके लक्षण बताए गए। बिल्हा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले इस स्कूल के प्रधानपाठक सीके महिलांगे और स्माइल फाउंडेशन के सदस्यों की ओर से सभी माता और पिता और बच्चों को तीसरी लहर कोरोना आने की संभावना के प्रति सजग किया गया। सभी बच्चों को प्रतिदिन मास्क पहनकर शाला आने के लिए प्रेरित किया गया। साथ-साथ बच्चों को प्रतिदिन हाथ धोकर भोजन ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रयोग किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में शाला के प्रधान पाठक सीके महिलांगे, रीना पांडे और ईश्वरी गुप्ता, अनीशा नूर, रोहित खरे और कमल किशोर कुर्रे आदि ग्रामवासी और बच्चे सम्मिलित हुए।
शाला के प्रधानपाठक सीके महिलांगे ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चे और ग्रामीण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हैं। उन्हें स्वस्थ रहने के लिए जरूरी उपाय व सावधानी बतानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सभी शिक्षक बच्चों की पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्रदान करते रहते हैं।


