
- 100 छात्राओं ने इसरो की इस महान उपलब्धि के लिए अपने संदेश में इसरो के सभी वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया कि हम सब भारतवासी इस सफलता से बहुत गौरवान्वित है.
लखनऊ, 25 अगस्त । campussamachar.com, 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के दक्षिण ध्रुव पर चंद्रयान 3 ( Chandrayaan 3 ) की सफल लैंडिंग के साथ भारत विश्व का पहला देश बना । देश -दुनिया को गौरवांवित करने वाले इस अवसर पर देश भर की खुशी में शामिल होते हुए, आज दिनाँक 25 अगस्त 2023 को खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज लखनऊ ( khun khun ji girls degree college lucknow) में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिको को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की सफलता के लिए महाविद्यालय ( Khun khun ji girls degree college, chowk, lucknow ) परिवार की ओर से बधाई संदेश पोस्ट कार्ड के माध्यम से प्रेषित किए गए। 100 छात्राओं ने इसरो की इस महान उपलब्धि के लिए अपने संदेश में इसरो के सभी वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया कि हम सब भारतवासी इस सफलता से बहुत गौरवान्वित है.

Chandrayaan 3 : साथ ही भविष्य में इसरो के आगामी मिशन हेतु अग्रिम शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

छात्राओं ने कुछ इस अंदाज में अपनी प्रसन्नता को बयां किया-
“फरिश्ते सिर्फ आसमान में नहीं रहते हैं, जमीनी हिंद पर उन्हें वैज्ञानिक कहते हैं।”
” यह चंद्रयान हमारा शौर्य है, गौरव है,यकीन है।”
“अंतरिक्ष में गूंज उठे हम चंद्रयान का ज्ञान लिए
चांद तिरंगे के रंग में रंगा है नई एक पहचान लिए
मेरे भारत के वैज्ञानिक तुम धन्य हो गौरव हो,
भारत का ऊंचा माथा लिए खड़े हम सच्चा एक अभिमान लिए।”
महाविद्यालय की प्रबंधक उत्कर्ष अग्रवाल, प्राचार्या डा अंशु केडिया, समस्त शिक्षिकाओं एवम शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी अपने अपने शब्दों मे अपने बधाई संदेश इसरो को पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रेषित किए। ये सभी कार्यक्रम प्राचार्या अंशु केडिया ( professor Anshu Kedia Principal Khun khun ji girls degree college, chowk, lucknow ) के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

