
छ ग प्रधान पाठक कल्याण संघ 3664 तहसील शाखा लैलूंगा जिला रायगढ़ के सक्रिय प्रधान पाठको शिक्षकों ने शनिवार को सेवानिवृत प्रधान पाठको शिक्षकों का सम्मान समारोह रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील में आयोजित किया गया .
रायगढ़ / रायपुर , 27 जुलाई , कहते है कि शिक्षकों के द्वारा दिया गया विद्यादान किसी भी मानव जाति के लिए सबसे महत्वपूर्ण पुरस्कार होता है जिसके माध्यम से एक शिक्षक अपने 30 साल 40 साल के सेवाकाल में न जाने कितने अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु कितनी कठिन परिश्रम और कुशलता पूर्वक योग्य से योग्य और कार्य करता है और जब प्राचीनकाल के गुरुकुल परंपरा के निर्वहन के पश्चात उनके द्वारा दिया गया ज्ञान और शिक्षा एक शिष्य के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है वह अपने जीव के सुनहरे पल पर एक बार एक दिन अपने।गुरु को अवश्य याद करता होगा और जब उसे पढ़ना लिखा ठीक से उतना बैठना चलना फिरना भी नहीं आता था उस वक्त से शिक्षक ही उनको ये सब कार्य करना सिखाता है जब उसका शिष्य एक सफल नागरिक बन जाता है और अपने जीवन यापन कर देश और राष्ट्र का उत्थान करता है तो हम कह सकते है कि वास्तव में यही एक शिक्षक के।लिए पुरस्कार होता है उसके जीवन के अनुभव का आधारशिला होता है और यही उसका वास्तविक मायने में उसका पुरस्कार होता है।
उक्त बाते सेवानिवृत प्रधान पाठको शिक्षकों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील में आयोजित प्रधान पाठको शिक्षकों एवं नव नियुक्त प्रधान पाठको के सम्मान में छ ग प्रधान पाठक कल्याण संघ 3664 के प्रांताध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय ने कहा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने 30 से 40 वर्ष तक के सेवाकाल से सेवानिवृत प्रधान पाठको शिक्षकों के सम्मान की परंपरा को बनाए रखते हुए छ ग प्रधान पाठक कल्याण संघ 3664 तहसील शाखा लैलूंगा जिला रायगढ़ के सक्रिय प्रधान पाठको शिक्षकों ने शनिवार को आयोजित किया जिसमें उपरांताध्यक्ष बी एल बैरागी जी के नेतृत्व में जिले एवं ब्लॉक के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक राधेश्याम शर्मा जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बी एल सिदार जी एवं विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष अविनाश खंडेल ने भी सभा को संबोधित किया।
- कार्यक्रम का video देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/DVCojRBxOHQ?feature=share
