
विधायक अमर अग्रवाल ने सकारात्मक आश्वासन दिया कि भाजपा के घोषणापत्र में है तो हमारी सरकार अवश्य करेगी .
बिलासपुर , 31 जनवरी , छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राठौर ने अपने प्रान्तीय प्रतिनिधित्व शिक्षकों सहित 30 जनवरी को सांयकाल 6बजे उनके निवास कार्यालय में भेंट वार्ता कर मोदी सरकार के संकल्प पत्र में उल्लिखित वचन को लेकर स्मरण दिलाया गया और उसे शीघ्र ही लागू कराने का निवेदन अपील ज्ञापन सौंपा किया गया. इस पर विधायक अमर अग्रवाल ने सकारात्मक आश्वासन दिया कि भाजपा के घोषणापत्र में है तो हमारी सरकार अवश्य करेगी .
campus samachar : इस अवसर पर रंजीत बनर्जी प्रदेश सलाहकार अश्विनी कुमार कुर्रे कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चन्द्र प्रकाश तिवारी प्रदेश प्रवक्ता जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय विशेष तौर पर मौजूद रहे|जिला कार्यकारी अध्यक्ष विकास कायरवार ब्लाक अध्यक्ष अजीत कुजूर रवीन्द्र खुटे जिला सचिव गोविन्द मानिकपुरी जिला कोषाध्यक्ष जनाबो मो फिरोज, आशुतोष राजपूत संजय यादव आदि प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे
