
- सदस्यों की आम सहमति से विकासखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया.
बिलासपुर , 12 अक्तूबर , छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक तखतपुर का बैठक नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष अमलेश पाली की अध्यक्षता में जनपद पूर्व माध्यमिक शाला संकुल केन्द्र तखतपुर भवन में संपन्न हुआ जिसमें उपस्थित सदस्यों की आम सहमति से विकासखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया.
जिसमें सचिव मनोज माहेश्वरी कोषाध्यक्ष गिरीश कश्यप कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष गोवर्धन टंडन मनोज पटेल सुभाष देवांगन महेंद्र सिंगरौल मीडिया प्रभारी रामभुवन यादव सहसचिव अमित डहरे देवनाथ आजाद सहकोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता कृपादान लकड़ा उपाध्यक्ष दीपक कौशिक आलोक बाजपेई शेखर पाण्डेय लक्ष्मीकांत ध्रुव नरेन्द्र भारद्वाज संगठन सचिव प्रवीण वैष्णव मनोज कुमार खूंटे सुनील डड़सेना मनोज श्रीवास प्रचार सचिव नवीन ध्रुव गोपाल श्याम लव कुमार जायसवाल संगठन मंत्री प्रवीण ध्रुव लक्ष्मी प्रसाद यादव राजू ध्रुवे सुरेन्द्र प्रजापति एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती जीवंती खलखो को नियुक्त किया गया।
आज के बैठक में जय प्रकाश मानिकपुरी संदीप ठाकुर रविन्द्र खूंटे समीर कौशिक गुलाम रसूल खान सहित विकासखंड के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एक साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने तथा शिक्षकों की समस्याओं को अधिकारियों से मिलकर दूर कराने की बात कही।
