
- शिक्षिका शशि कला पाण्डेय ने संस्था के संरक्षक परसराम साहू,महासचिव मधु देवांगन, अध्यक्ष मीना भारद्वाज,,संस्थापक संजय कुमार मैथिल व समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किए।
रायपुर , 02 अप्रैल 2025,campussamachar.com, छात्र व शिक्षक के सर्वांगीण विकास तथा समाज सेवा हेतु सक्रिय संस्था ‘शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ ‘(समग्र विकास मंच) द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 31 मार्च 2025 को वृंदावन हॉल सिविल लाइन रायपुर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीलम चौबे महापौर न.पा.नि.रायपुर ,विशिष्ट अतिथि विजय कुमार खंडेलवाल जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ,निधि चंद्राकर उड़ान नई दिशा संस्था अध्यक्ष व संस्थापक,जागेश्वरी मढरिया मेश्राम छ.ग. फिल्म अभिनेत्री उपस्थित रहें ।
कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुरुद,भिलाई में पदस्थ उच्च वर्गीय शिक्षिका शशि कला पाण्डेय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के साथ-साथ शिक्षा में नवाचार,कला,संस्कृति,साहित्य लेखन,महिला शासक्तीकरण,नशा मुक्ति अभियान,बालिका शिक्षा,तथा समाज कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट व अप्रतिम कार्य व सहयोग के लिए लिए ‘शसक्त नारी’ सम्मान से नवाज़ा गया।
शिक्षिका शशि कला पाण्डेय ने संस्था के संरक्षक परसराम साहू,महासचिव मधु देवांगन, अध्यक्ष मीना भारद्वाज,,संस्थापक संजय कुमार मैथिल व समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किए।
