
- इस सम्मान के लिए उनके विद्यालय ग्राम रामबोड के साथ ही संकुल अंडा व विकासखंड पथरिया के अधिकारियों व कर्मचारियों, शिक्षकों, मित्रों एवं परिजनों में हर्ष व्याप्त है। साथ ही सभी ने इस अनुपम उपलब्धि हेतु बधाई प्रेषित किए।
रायपुर/मुंगेली , 29 मई , campus samachar.com, विगत 20 वर्षों से अपने कर्म क्षेत्र के शैक्षणिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत विकासखंड पथरिया जिला मुंगेली में स्थित प्राथमिक शाला रामबोड के प्रधान पाठक प्रमोद कुमार राजपूत का नवाचारी गतिविधियां शिक्षा समूह के द्वारा राज्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान परिषद रायपुर ( scert raipur ) में आयोजित राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान समारोह 2025 रायपुर में राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न से सम्मानित हुए। उनको यह सम्मान 20 वर्षों के बेहतर शिक्षकीय कार्य करने और बच्चों के साथ शाला वातावरण को बेहतर बनाने के लिए दिया गया।
उन्होंने इस सम्मान को अपने सभी स्टॉफ, विद्यालय के समस्त बच्चों, पालकों व ग्राम के जनप्रतिनिधियों को समर्पित किया। जिनके विशेष सहयोग, स्नेह,प्रेम व विश्वास के कारण विद्यालयीन विकास के साथ क्षेत्र के शैक्षणिक विकास,समाजिक जनजागरूकता से संबंधित क्रियाकलापों को सफलतापूर्वक संपन्न करने में आसानी हुई। इस सम्मान के लिए उनके विद्यालय ग्राम रामबोड के साथ ही संकुल अंडा व विकासखंड पथरिया के अधिकारियों व कर्मचारियों, शिक्षकों, मित्रों एवं परिजनों में हर्ष व्याप्त है। साथ ही सभी ने इस अनुपम उपलब्धि हेतु बधाई प्रेषित किए।
