

- मास्टर ट्रेनर्स जयंत सिंह क्षत्रिय ने बताया कि राज्य के छात्र छात्राओं के अध्ययन अध्यापन में नवीन पाठ्यपुस्तक से निश्चित ही बहुत बदलाव आएगा और उनका स्तर भी पूरे राष्ट्रीय स्तर पर अवश्य ही सुधार एवं परिवर्तन आएगा।
- इसमें जांजगीर चांपा सहित राज्य के समस्त जिलों के प्रतिभागी शामिल हुए.
रायपुर, 01 जून, campus samachar.com, राष्ट्रीय शिक्षा नीति एन इ पी 2020 (NEP 2020 ) पूरे देश में लागू हो गया है और छत्तीसगढ़ राज्य में भी शिक्षा सत्र 2025 – 26 में लागू होने जा रही है जिसके तहत कक्षा 3 री , 6वीं तथा कक्षा 9 वीं की पाठयपुस्तक में एन सी ई आर टी की पुस्तक लागू किया जा रहा है, जिसके तहत राज्य के सभी जिलों के गणित सहित अन्य विषयों के मास्टर ट्रेनर्स की ट्रेनिंग रायपुर में आयोजित हो रही है जिसमें जांजगीर चांपा जिले के छ ग प्रधान पाठक कल्याण संघ 3664 एवं गणित विषय के मास्टर ट्रेनर्स जयंत सिंह क्षत्रिय ने बताया कि राज्य के छात्र छात्राओं के अध्ययन अध्यापन में नवीन पाठ्यपुस्तक से निश्चित ही बहुत बदलाव आएगा और उनका स्तर भी पूरे राष्ट्रीय स्तर पर अवश्य ही सुधार एवं परिवर्तन आएगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति एन ई पी 2020 की मूल अवधारणाओं को प्राप्त करने हेतु प्रत्येक माध्यमिक स्तर में व्यावसायिक शिक्षा,कला शिक्षा और योग शिक्षा को लाया गया है जिससे बच्चों के शैक्षणिक गतिविधि के साथ साथ उनके बाह्य कौशल को विकसित करने हेतु ये तीन विषय लाया गए है।प्रदेश भर से आए हुए गणित विषय में लगभग 70 प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह और एक नई ऊर्जा के साथ प्रशिक्षण लेकर अपने अपने जिले के लिए आज प्रदेश के सबसे बड़े प्रशिक्षण संस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर छह दिवसीय प्रशिक्षण लेकर रिलीव हुए।
