
रायपुर , 27 अगस्त , छत्तीस गढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के प्रांतीय अध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय ने अब तक एरियर्स के भुगतान में हो रही देरी को शिक्षक कर्मचारी विरोधी बताया है . उन्होंने कहा कि ये किसी तरह से उचित नहीं कहा जा सकता है .
उन्होंने बताया कि सातवें वेतन आयोग लागू होने के बाद से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महँगाई भत्ता/महँगाई राहत (DA/DR) की किश्तें समय–समय पर स्वीकृत की जाती रही हैं, किंतु इनका भुगतान प्रायः विलंब से हुआ है। आदेशों के अध्ययन से यह तथ्य सामने आया है कि वर्ष 2017 से 2025 तक कुल लगभग 79 लंबित है।
विस्तृत विवरण इस प्रकार है –
01 जनवरी 2017 का DA – 10 माह विलंब से (जुलाई 2017 से दिया गया, आदेश मई 2018)।
01 जनवरी 2018 का DA – 12 माह का एरियर, आदेश मार्च 2019।
01 जुलाई 2018 का DA – 8 माह का एरियर।
एरियर का भुगतान पृथक से किया जाएगा।
01 जनवरी 2019 का DA – 7 माह का एरियर, अगस्त 2019 से दिया गया।
कोरोना काल (01 जुलाई 2020 व 01 जनवरी 2021) – लगभग 16 से 18 माह तक स्थगन रहा।
इस अवधि में मंहगाई भत्ता फ्रीज कर दिया गया है।
01 जुलाई 2021 का DA – 10 माह का एरियर, आदेश मई 2022।
01 जुलाई 2023 का DA – 8 माह का एरियर, आदेश मार्च 2024।
01 जनवरी 2024 का DA – 9 माह का एरियर, आदेश अक्टूबर 2024।
01 जुलाई 2024 का DA – 8 माह का एरियर, आदेश मार्च 2025।
01 जनवरी 2025 का DA – 7 माह का एरियर, आदेश अगस्त 2025।
सारांश :
2017 से अब तक कुल मिलाकर लगभग 96–98 माह का एरियर कर्मचारियों–पेंशनर्स पर बना। वर्तमान में 01 जनवरी 2025 से स्वीकृत 8 माह का एरियर (जनवरी–जुलाई 2025) शेष भुगतान योग्य है। यदि जुलाई 2025 की वृद्धि अभी तक लागू नहीं हुई है, तो उसका एरियर भी आगे जुड़ता जाएगा।
