
बिलासपुर, 04 फरवरी , छत्तीसगढ़ सरकार से प्रेस -विज्ञप्ति जारी कर द्वय फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राठौर तथा सुनील पांडेय जिला अध्यक्ष बिलासपुर ने कहा कि”सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति बहुप्रतीक्षित मांग है जिसे चुनाव के समय बी. जे. पी. ने अपने संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) में शामिल किया गया है कि हमारी सरकार बनेगी तो हम 100दिनो में सहायक शिक्षक का वेतनमान की विसंगति को दूर करेंगे|
अब समय आ गया है कि राज्य सरकार को बजट सत्र में बकायदा उल्लेख करते हुए किया गया वचन को पूरा करें एवं वन टाइम रिलेक्शन देते हुए क्रमोन्नति वेतनमान दिया जाएगा यह छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने आज प्रेस -विज्ञप्ति जारी कर शासन से अपील किया गया है . उक्त आशय की जानकारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र यादव ने दी
