
- ऐसे में शिक्षकों के सामने कई तरह की समस्याएं आ रही है. मूलभूत सुविधाओं की बात तो छोड़िए शिक्षकों की सेवा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगे शासन स्तर पर लंबित हैं और शिक्षा विभाग के अधिकारी उन मांगों को अनदेखा करते चले जा रहे हैं .
रायपुर /बिलासपुर , 30 जून , campus samachar.com, स्कूल शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तिकरण के खिलाफ शिक्षकों ने क्रमबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी है. शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ एक जुलाई को ब्लॉक स्तर पर आंदोलन की शुरुआत करेगा और उसमें मुख्य मांगों को रखा जाएगा ताकि शासन प्रशासन युक्त युक्तिकरण की कमियों को दूर कर विद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनाएं .
गौरतलब है कि अपने राज्य छत्तीसगढ़ में शासकीय शालाओं में युक्ति युक्तिकरण के नाम पर बच्चों को नए विद्यालयों में भेजना, पुराने विद्यालयों में शिक्षकों की कमी हो जाना, पद न होने के बावजूद शिक्षकों की तैनाती करना और अपने खास लोगों के पदों को छुपाते हुए काउंसलिंग में उसे प्रदर्शित न करना जैसी कई खामियां युक्तिकरण की काउंसलिंग के समय दिखाई पड़ी थी.
आश्चर्यजनक बात यह है कि युक्तियुक्तिकरण में बन रही तमाम तरह की कमियों को समय-समय पर शिक्षक संगठनों ने केवल बताया बल्कि कलेक्टर और शासन के बड़े अधिकारियों को ज्ञापन मांग पत्र भी दिया लेकिन शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों ने इन ज्ञापन मांग पत्रों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की और जैसे तैसे युक्ति युक्तिकरण की प्रक्रिया पूरी करने में जुटे रहे .
ऐसे में शिक्षकों के सामने कई तरह की समस्याएं आ रही है. मूलभूत सुविधाओं की बात तो छोड़िए शिक्षकों की सेवा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगे शासन स्तर पर लंबित हैं और शिक्षा विभाग के अधिकारी उन मांगों को अनदेखा करते चले जा रहे हैं . महत्वपूर्ण बात यह है कि विभिन्न समस्याओं से घिरे शिक्षकों पर विद्यालय में सिर्फ पढ़ाने की नहीं बल्कि कई अन्य प्रकार की जिम्मेदारियां शासन प्रशासन स्तर पर दी जा रही है लेकिन शिक्षकों की समस्याओं की ओर किसी प्रकार का ध्यान नहीं जा रहा है . यही कारण है कि विभिन्न शिक्षक संगठनों ने एक साझा मंच बना करके अब अपने हितों की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है. इसी क्रम में प्रदेश व्यापी ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन से शुरुआत की जा रही है .
बिलासपुर में धरना कोनहेर गार्डन में
शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आह्वाहन पर छत्तीसागढ़ के प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के पश्चात उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौपा जाएगा।
इसी कड़ी मे 1 जुलाई 2025 को बिल्हा मे भी धरना प्रदर्शन हेने जा रहा है . संजय कौशिक ब्लॉक संचालक, शिक्षक साझा मंच बिल्हा बिलासपुर छत्तीसगढ़ ने बताया कि यह एक आंदोलन नही बल्कि आपके स्वाभिमान,आपके अधिकार की लड़ाई है, जिसमे भौतिक रूप से आप उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं ।
दिनांक – 1 जुलाई मंगलवार
समय – 11:00 बजे से…..
स्थान-कोनहेर गार्डन पोस्ट ऑफिस के सामने बिलासपुर
