
रायपुर, 06 मई 2025 ,campussamachar.com, संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ बिलासपुर ने कलेक्टर के माध्यम से स्कूल शिक्षा सचिव छत्तीसगढ़ शासन को पत्र भेजकर युक्ति युक्त करण में संकुल शैक्षिक समन्वयक को मुक्त रखने का आग्रह किया है. संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष वल्लभ रजक, कार्यकारी सचिव दिलेश्वर कंगण , कार्यकारी कोषाध्यक्ष सूरज सिंह छत्री , कार्यकारी उपाध्यक्ष केशव वर्मा और मनोज सिंह की ओर से यह पत्र जिला कलेक्टर बिलासपुर को सौंपा गया है .
आज सौंपे गए पत्र में संघ के पदाधिकारियों द्वारा कहा गया है कि संकुल शैक्षिक समन्वयको के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन जैसे तीन कालखंड का शाला में अध्यापन के साथ अकादमिक कार्य, संकुल की सभी शाला में गुणवत्ता युक्त भोजन (मध्यान भोजन योजना ) का संचालन, ग्राम सभा बैठक, सर्वेक्षण कार्य, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन, संकुल की सभी शाला में उच्च कार्यालय द्वारा दिए गए डाक का आदान-प्रदान, परीक्षा , निर्वाचन, पुस्तकों का उठाव व वितरण, राज्य व जिला से प्राप्त सामग्री व किट का उठाव – वितरण एवं शासन की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन करना गैर शिक्षकीय कार्य जैसे अन्य महत्वपूर्ण कार्य करते हैं .
संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि आदेश क्रमांक ऍफ़ 2 -11 /2014 /20 -दो नया रायपुर दिनांक 11 /7/ 2014 के अनुसार युक्तियुक्तकरण के तहत शैक्षिक समन्वयकों को छूट प्रदान किया गया था . ऐसे में कलेक्टर के माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से आग्रह किया गया है कि उपरोक्त संकुल शैक्षिक संकुल समन्वयकों को उपरोक्त कारणों को ध्यान में रखते हुए युक्तियुक्तकरण 2025 में संकुल शैक्षिक समन्वयकों को मुक्त रखने की कृपा करें.
