

- बाल दिवस के इस मौके पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तुरपाल सिंह ने कहा कि विभिन्न खेल कूद ,रंगोली सजाओ प्रतियोगिता , वाद विवाद प्रतियोगिता से बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा का उजागर होता है ।
जांजगीर चांपा , 19 नवम्बर , बाल दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा अकलतरा के प्रधान पाठक जयंत सिंह क्षत्रिय ने प्राथमिक शाला एवम पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा सागरपारा स्कूल के समस्त छात्र छात्राओं को नेवता भोजन कराया।इस अवसर पर प्राथमिक शाला में एफ एल एन मेला का आयोजन किया गया जिसमे ग्राम पंचायत अमोरा सरपंच श्रीमती सुधा नवल सिंह जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि शासन के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार छात्र छात्राओं में गणित और भाषा के प्रति रुचि जागृत करने हेतु उनके द्वारा खेल खेल में अत्यंत ही सरल तरीके से सीख रहे है और छोटे छोटे बच्चों द्वारा इंस्टॉल लगाकर अवधारणा को स्पष्ट कर बताया जा रहा है। बाल दिवस के इस मौके पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तुरपाल सिंह ने कहा कि विभिन्न खेल कूद ,रंगोली सजाओ प्रतियोगिता , वाद विवाद प्रतियोगिता से बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा का उजागर होता है ।

शाला के पालक एवं शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रवि शंकर पटेल ने शिक्षकों के द्वारा विभिन्न गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधान पाठक जयंत सिंह क्षत्रिय सहित सभी शिक्षक शिक्षिका अपनी अपनी भूमिका को निभाते हुए अपना शत प्रतिशत योगदान देकर बच्चों की प्रतिभा को निखरकर उनमें शैक्षणिक रुचि उत्पन्न करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।इस अवसर पर शाला परिवार के शिक्षक रजनीकांत धीवर शैलेन्द्र कुंभकार रमा प्रधान धनेश राम वर्मा योगेंद्र राय श्रवण भानु सहित पालकगण एवं स्व सहायता समूह के सदस्यगण उपस्थित थे।
