
- छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं जिसके कारण छत्तीसगढ़ के समस्त प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में साफ सफाई बंद पड़ा हुआ है जिसे स्कूलों में गंदगी फैल रही है .
रायपुर / बिलासपुर 02 अगस्त छत्तीसगढ़ के समस्त प्राथमिक और मिडिल स्कूल में कार्यरत स्कूल सफाई कर्मचारी विगत 28 जून 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं उनका मांग है की कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाए और उनके कार्य समय अवधि भी बढ़ाया जाए ताकि छत्तीसगढ़ के समस्त प्राथमिक और मिडिल स्कूल के शौचालय और शाला परिसर और शाला भवन साफ सुथरा हो सके परंतु छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं जिसके कारण छत्तीसगढ़ के समस्त प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में साफ सफाई बंद पड़ा हुआ है जिसे स्कूलों में गंदगी फैल रही है .
ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है बरसात का मौसम होने के कारण और गंदगी फैल रही है स्कूलों में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा शौचालय का उपयोग करने से और साफ सफाई न करने से गंदगी फैल रही है शाला परिसर और और शाला भवन की साफ सफाई नहीं होने से स्कूल के छोटे बच्चों पर उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है बच्चों को सर्दी खांसी बुखार उल्टी दस्त की शिकायत मिल रही है .
छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के सरंक्षक सीके महिलांगे ने द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव राय जी से मांग की जाती है कि स्कूल सफाई कर्मचारी की मांग पर विशेष ध्यान देते हुए उनके अनिश्चित कालीन हड़ताल को समाप्त करने के लिए विशेष ठोस प्रयास किया जाना चाहिए जिससे हड़ताल समाप्त हो और छत्तीसगढ़ के समस्त प्राथमिक और मिडिल स्कूलों के छोटे और मासूम बच्चों के स्वास्थ्य पर मानवीय आधार पर और छात्र हित में विशेष ध्यान देने की जरूरत महसूस की जा रही है.

मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि हड़ताल समाप्त करते हुए इनके मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए मांगों को पूर्ण करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ समर्थन करता है वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ के समस्त प्राथमिक और मिडिल स्कूलों के प्रधान पाठकों के द्वारा स्वयं शाला भवन और परिसर की साफ सफाई शिक्षक और प्रधान पाठक मिलकर साफ सफाई करने के लिए मजबूर हैं छत्तीसगढ़ शासन से विनम्र अपील की जाती है अभिलंब हड़ताल समाप्त करने की ओर सहानुभूति पूरा विचार करना चाहिए जिससे बच्चों का स्वास्थ्य पर बुरा असर न पड़े और उनके न्यायोचित मांग पर छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ करती है .
