
- बिलासपुर में “आप” की विशाल महारैली, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किया संबोधित: आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़
- घोटालों से जाना जाता है छत्तीसगढ़, बीजेपी-कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश की जनता को लूटा: अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली
- छत्तीसगढ़ के पास लोहा, जंगल, नदियां, खेती सब कुछ है, लेकिन अच्छे नेता और पार्टियां नहीं: अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री
रायपुर, 02 जुलाई 2023। campussamachar.com, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आज, 2 जुलाई रविवार को बिलासपुर के साइंस कॉलेज में विशाल महारैली को संबोधित किया। इस महारैली में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक समेत प्रदेश प्रभारी संजीव झा, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत अन्य कई बड़े पदाधिकारी शामिल हुए।
Chhattisgarh news in hindi : राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बिलासपुर में ‘चौथी पास राजा’ की कहानी सुनाते हुए कहा, एक अनपढ़ राजा ने अपनी मूर्खता से पूरा देश बर्बाद कर दिया था। एक दिन देश में महामारी आई। चारों तरफ हाहाकार था। फिर राजा ने थाली और चम्मच बजवाई। महामारी खत्म नहीं हुई। मनीष सिसोदिया ने शानदार स्कूल बना दिए। भाजपा ने 10 साल में भारत का बेड़ा गर्ग कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी नोटबंदी करके बोलते थे भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ।
cg politics : अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री पढ़ा लिखा होना चाहिए। देश को चलाने के लिए पढ़ा लिखा होना जरूरी है। इस बीच केजरीवाल ने एक कहनी सुनाई और बताया कि, अनपढ़ राजा ने कैसे महान देश का बेड़ा गर्क कर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में 23 सालों में विकास हो सकता था, भगवान ने छत्तीसगढ़ को देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। भगवान ने छत्तीसगढ़ को छप्पर फाड़कर दिया। कोयला, लोहा हर खनिज संपदा है यहं पर। बस केवल एक कमी की, ईमानदार नेता, ईमानदार पार्टी नहीं दी।
#aap : केजरीवाल ने कहा कि, अगर छत्तीसगढ़ में ईमानदार नेता होते तो 20 साल के भीतर एक एक आदमी अमीर बन जाता। गांव-गांव में अस्पताल और स्कूल खुल जाते। अगर भाजपा और कांग्रेस के नेता ईमानदार होते तो आप की सभा में एक भी आदमी नहीं आता। उन्होंने आगे ये कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक साल में पंजाब में 24 घंटे बिजली कर दी। दिल्ली ने 24 घंटे बिजली कर दी। छत्तीसगढ़ में आठ घंटे बिजली कट रही है। यहां बिजली नहीं, सिर्फ बिल आता है।

delhi cm kejriwal : #अरविंद केजरीवाल ने कहा, पीएम मोदी ने इतना टैक्स लगा दिया, इसलिए इतनी महंगाई है। दूध, चावल, लस्सी, हर चीज पर टैक्स लगा है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 102 रुपए लीटर है। लेकिन इसकी कीमत 57 रुपए है। इसमें 45 रुपए ट्रैक्स ले रहे हैं। अंग्रेजों ने इतना टैक्स नहीं लगाया। मगर मोदी ने खाने पीने की चीजें भी नहीं छोड़ी। 75 साल में किसी ने इतना टैक्स नहीं लगाया। ये टैक्स लेकर बांट रहे हैं अपने लोगों को। इनके आदमी ने 34 हजार करोड़ का कर्जा ले लिया। उसने लौटाया नहीं तो उसका कर्ज माफ कर दिया गया। जबकि उसे जेल भेजना था। आपसे हर चीज में ये पैसे ले रहे हैं। और सब लुटा रहे हैं।
cg news in hindi : पंजाब के सीएम #भगवंत मान ने महारैली को संबोधित करते हुए कहा, अगर जनता चाह ले कि #कांग्रेस-बीजेपी को हराना है तो पंजाब आकर देख लें, पूरे के पूरे परिवार को जमानत जब्त हो गई। देश को सब कुछ मिला, लेकिन सरकार चलाने वाले नेता नहीं मिले। हमारे पास पैसा नहीं है। गुंडे नहीं है। ये झूठे वादे करते हैं और हम गारंटी देते हैं। प्रधानमंत्री बोलते हैं, हम फ्री की रेवड़ी बांटते हैं। 15-15 लाख रुपए देने का पापड़ किसे मिला ये पीएम को बताना चाहिए। हम जो रेवड़ी बांट रहे हैं, वो आम लोगों को मिलता है। लेकिन आपने जो 15-15 लाख का पापड़ बेचा वो किसे मिला। पंजाब में 90 प्रतिशत लोगों के घरों का बिजली का बिल जीरो आता है। हमारी नियत साफ है।
Aam Aadmi Party Chhattisgarh, : “आप” राष्ट्रीय संगठन महामंत्री #डॉ. संदीप पाठक ने महारैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास बहुत पैसा है, बहुत ताकत है। इन्हें बहुत अहंकार है अपने पैसा का अपनी ताकत का। ये पूछते हैं हमारे पास क्या है ? हमारे पास #केजरीवाल है, #भ्रष्टाचार का काल है। दिल्ली में केजरीवाल बार-बार चुनाव जीत रहे हैं और #भारतीय जनता पार्टी बार-बार चुनाव हार रही है। इसका कारण यह है कि केजरीवाल जी काम बहुत अच्छा कर रहे हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकारों ने कर्ज लाद दिया। 83 हजार करोड़ रूपए का भूपेश सरकार ने कर्जा लिया। पूरे छत्तीसगढ़ को #भूपेश सरकार ने गिरवी रख दिया।
