
रायपुर . मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh baghel) ने आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah ) से सौजन्य मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit shah ) छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान कोरबा से वापस रायपुर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh baghel) ने गरियाबंद प्रवास से लौटकर सीधे एयरपोर्ट पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल (CM Bhupesh baghel) ने केंद्रीय गृह मंत्री से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की और छत्तीसगढ़ में मिलेट्स से बने उत्पाद और छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित कलाकृति उन्हे स्मृति स्वरूप भेंट की। उधर आज दोपहर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शह झारखंड से सीधे कोरबा पहुंचे। उन्होंने यहां भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर वर्ष २०२३ में विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।
