
- हमें संविधान ने जीने का हर मौलिक अधिकार दिया है: शिवनारायण देवांगन
सक्ती/ जांजगीर चांपा, 28 जनवरी , campussamachar.com, शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर “शिकसा नमन करे मातृभूमि को कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन”आस” के सयोजन, विजय कुमार प्रधान कार्यक्रम प्रभारी के उपस्थिति व टीकाराम सारथी प्राचार्य चुरतेली सक्ती व सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना दिनेश कुमार दुबे उच्च वर्ग शिक्षक तखतपुर बिलासपुर व राजगीत किरण शर्मा व्याख्याता उतई दुर्ग ने प्रस्तुत कर किया। सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा हमें अपने गणतंत्र को भलीभांति जानने की जरूरत है हमें संविधान ने जीने के हर मौलिक अधिकार दिया है जिसपर हमें गर्व है।
तदपश्चात प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल ने अपने उदबोधन में कहा कि शिकसा द्वारा आयोजित नमन करे मातृभूमि को का आयोजन सराहनीय कदम है जिससे हमारे शिक्षक व छात्र जुड़कर लाभ ले रहे है।
तदपश्चात महासचिव डाॅ.बोधीराम साहू, संगठन मंत्री राधेश्याम कंवर , संयुक्त सचिव पुष्पाजंलि ठाकुर, कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने भी विचार प्रगट किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी”हसमुख” ने अध्यक्षीय उदबोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमें शिकसा के हर पर्व व त्योहार पर आयोजित कार्यक्रम सराहनीय रहता है जिसमें कुछ न कुछ सीखने को मिलता है अंत में गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता तुषार सक्ति, चन्द्रकला शर्मा प्रधान पाठक वार्ड 12 बेमेतरा, विंध्यवासिनी पांडेय सहा. शिक्षक मगरदा कबीरधाम, शशिकला पाण्डेय उ.व.शिक्षक कुरुद भिलाई, नैना साहनी प्रधान पाठक गोड़ीहरी बिलाईगढ़, ओमप्रकाश डड़सेना व्याख्याता इरादाह उ.ब.कांकेर, मदनलाल तोमर व्याख्याता खुरसुला बिलाईगढ़, लीलेश कुमार राजेश व्याख्याता खुरसुला बिलाईगढ़, श्यामलाल कोर्राम प्र प्राचार्य सिंगनपुर कोण्डागांव, रामकुमार पटेल व्याख्याता मचखंडा बिलासपुर, दुर्गा पाठक जोशी प्रधान पाठक सांकरा रायपुर, रेखा पात्रे सहा. शिक्षक डोंगियापारा सक्ति, विभान्सु शोरी कक्षा 5 वीं केशकाल कोण्डागाँव, रामलाल कोसले प्रधान पाठक बछौद जांजगीर, प्रियंका सिन्हा सहा.शिक्षक धनौली भरतपुर, संजय सिंह राजपूत व्याख्याता नेवसा मरवाही, मनोहर लाल यादव प्रधान पाठक भिलाई बलौदा जांजगीर, हेमराज निषाद व्याख्याता बसना, दीक्षा पाण्डेय शिक्षक गिरसा बिलाईगढ, सरोज हरिप्रिय सहा. शिक्षक टाडापारा, कल्पना देवांगन शिक्षक गिरसा बिलाईगढ़, ओ.पी.कौशिक रतनपुरिहा प्रधान पाठक कुड़कई पेंडरा, राजीव लोचन कश्यप ब्याख्याता सेमरिया जांजगीर, वृंदा पंचभाई प्रधान पाठक पुरानी बस्ती रायपुर, गुंजन वार्ष्णेय शिक्षिका कोटा हाथरस, शशिकला ध्रुव सहायक शिक्षक झाँकी रायपुर, पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता मुरडोंगरी उ.ब. कांकेर, रीता राज सिदार सहा.शिक्षक रगजापारा सक्ति, डॉ शालिनी श्रीवास्तव सहा. अध्यापक सागर रायपुर भदोही, सान्वी श्रीवास्तव कक्षा 3 ज्ञानपुर भदोही, भुनेश्वरी धामड़े व्याख्याता सेजेस बहीगांव कोंडागांव, डॉ संध्या केशरवानी व्याख्याता मुंगेली, गायत्री सोनी व्याख्याता बम्हनी कवर्धा, हरमन कुमार बघेल व्याख्याता आरंग रायपुर, हेमा चन्द्रवंशी प्रधान पाठिका खुर्सीपार भिलाई ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का सफल संचालन संगीता शोरी शिक्षक जिर्रापारा कोंडागांव व आभार प्रदर्शन डॉ. शिवनारायण देवांगन”आस” संयोजक शिकसा ने किया।
