
बिलासपुर. जे पी हाईट्स शुभमविहार के लिए 17 अप्रैल 2022 दिन रविवार की शाम अविमरणीय बन गई। ताल छापर वाले श्री गणेश मिश्रा के श्रीमुख से 1355 वा पाठ तथा निखिल श्याम की जोड़ी ने एक से एक सुमधुर भजनों से 500 लोगों को चार घण्टो तक बांधकर रखा।
बैंकर्स क्लब के समन्वयक ललित अग्रवाल के माताजी व पिताजी के वार्षिक श्राद्ध के उपलक्ष्य में रविवार दिनांक 17 अप्रैल 2022 की शाम 6 बजे से श्री गणेश मिश्रा जी द्वारा सुंदरकांड का पाठ तथा राजनांदगांव के प्रसिद्ध भजन गायक निखिल व श्याम की जोड़ी द्वारा श्याम बाबा, मातारानी व धार्मिक भजनों का सुमधुर कार्यक्रम पेश किया गया । अल्प सूचना पर गर्ग परिवार द्वारा शानदार धार्मिक आयोजन हेतु भजन मंडली, श्रोताओं व लाईव देखरहे श्रद्धालुओं ने अभिवन प्रयोग को सराहा।
सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं ललित भैया
स्थानीय लोग बताते हैं कि ललित अग्रवाल एक बड़े अधिकारी होने के बाद भी वे बड़ी सरलता से सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और सबकी मदद करते हैं। यही कारण है कि स्थानीय स्तर पर होने वाले सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों में न केवल मदद करते हैं बल्कि सबसे आगे भी रहते हैं। यही कारण है कि भजन संख्या में बड़ी संख्या में लोग जुटे और उनके प्रयासों को सराहा।
