????????????????????????????????????

रायपुर, 15 अप्रैल 2022. राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति डॉ. बंश गोपाल सिंह ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने विश्वविद्यालय के गतिविधियों के संबंध में राज्यपाल सुश्री उइके को अवगत कराया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के एकमात्र मुक्त विश्वविद्यालय होने का गौरव प्राप्त इस विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर बीजी सिंह के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण शैक्षिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी कारण उन्हें विवि के कुलपति का दुबारा अवसर मिला है। वे अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ और प्रख्यात शिक्षाविद के साथ-साथ कुशल प्रशासक भी माने जाते हैं।
