
- सहकार भारती छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक (पैक्स प्रकोष्ठ) घनश्याम तिवारी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष रामप्रकाश केशरवानी ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं सरकार के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया.
रायपुर, 29 मार्च, campussamachar.com, किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2025 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक (P&K) उर्वरकों पर न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी (NBS) दरों को मंजूरी दी है। इस फैसले से देशभर के किसानों को राहत मिलेगी और उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
सहकार भारती छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक (पैक्स प्रकोष्ठ) घनश्याम तिवारी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष रामप्रकाश केशरवानी ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं सरकार के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और इसे किसानों के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।
13,000 करोड़ की अतिरिक्त सब्सिडी, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
सरकार द्वारा स्वीकृत ₹37,216.15 करोड़ की सब्सिडी किसानों को उर्वरकों की उचित कीमत पर उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। यह राशि रबी सीजन 2024-25 की तुलना में ₹13,000 करोड़ अधिक है, जो सरकार की किसान-हितैषी नीति को दर्शाती है। इससे किसानों को उर्वरकों की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी और खेती की लागत कम होगी।
कृषि उत्पादन में होगी बढ़ोतरी, सहकारी समितियों को मिलेगा बढ़ावा
श्री घनश्याम तिवारी एवं श्री रामप्रकाश केशरवानी ने कहा कि इस निर्णय से राज्य में कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। उर्वरकों की उचित कीमतों पर उपलब्धता से किसानों को उनकी फसलों के लिए आवश्यक पोषण मिलेगा, जिससे उनकी उपज में बढ़ोतरी होगी।
इसके अलावा, सहकारी समितियों (PACS) के माध्यम से किसानों तक उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने में यह निर्णय सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि “यह फैसला न केवल किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि सहकारी समितियों की भूमिका को भी मजबूत करेगा।
सहकार भारती ने जताया आभार
सहकार भारती छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक (पैक्स प्रकोष्ठ) घनश्याम तिवारी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष रामप्रकाश केशरवानी ने कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय कृषि मंत्री एवं सरकार के समस्त पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। यह निर्णय निश्चित रूप से किसानों को राहत प्रदान करेगा और कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा। किसानों को उचित दरों पर संतुलित उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की किसान-हितैषी सोच को दर्शाता है। हम इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हैं और सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।”
मोदी सरकार का यह निर्णय किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे किसानों को सस्ती और पर्याप्त मात्रा में उर्वरक मिलेंगे, जिससे खेती की लागत घटेगी और उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। सहकार भारती छत्तीसगढ़ इस फैसले का स्वागत करती है और किसानों को सरकार की इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित करती है।
