
- तीन दिवसीय अनिश्चितकालीन हड़ताल के पश्चात सभी कर्मचारी अधिकारियों के सम्मान में छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा जी स्वयं उपस्थित होकर व्यक्तिगत रूप से मुलाकात किया.
- छ ग प्रधान पाठक कल्याण संघ 3664 के प्रांताध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय ने कहा कि कमल वर्मा जी नेतृत्व में पूरे प्रदेश के 125 संगठन के प्रांताध्यक्ष संगठित हैं .
जाँजगीर चांपा , 13 जनवरी , छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तहसील शाखा अकलतरा संयोजक पुष्पराज सिंह चंदेल के नेतृत्व में समस्त विभाग के कर्मचारी अधिकारियों का नववर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम आल्हा पेट्रोल पंप फोरलेन अकलतरा में आयोजित किया गया जिसमे तीन दिवसीय निश्चितकालीन हड़ताल के पश्चात सभी कर्मचारी अधिकारियों के सम्मान में छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा जी स्वयं उपस्थित होकर व्यक्तिगत रूप से मुलाकात किया और उन्होंने स्पष्टरूप से आश्वासन दिया की कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के 125 संगठन के किसी भी कर्मचारी अधिकारी के अधिकारों का हनन होता है तो राजधानी से सीधा तंबू उनके पक्ष में लगाया जाएगा और प्रांतीय संगठन के नेतृत्व में लड़ाई लड़कर अधिकार के मांग करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनरतले सभी विभाग के मांग को प्रमुखता से रखते हुए उनके हितों की रक्षा करने सदैव तत्पर रहेंगे।
छ ग प्रधान पाठक कल्याण संघ 3664 के प्रांताध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय ने कहा कि कमल वर्मा जी नेतृत्व में पूरे प्रदेश के 125 संगठन के प्रांताध्यक्ष संगठित होकर कंधे से कंधा मिलाकर आवाज बुलंद कर ग्यारह सूत्रीय मांगों पर तीन दिवसीय निश्चितकालीन हड़ताल पर शामिल होकर प्रदेश में एकता का परिचय दिया है और शिक्षक एल बी संवर्ग के प्रमुख मांग प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना को ग्यारह सूत्रीय मांग पर शासन का ध्यान आकर्षण कराया और उनके नेतृत्व में शिक्षकों का प्रमुख मांग अवश्य पूर्ण होगा क्योंकि 2 लाख से भी अधिक शिक्षक एल बी संवर्ग के 18 से 20 वर्ष तक की सेवा गणना को शून्य कर दिया गया है जो कि उनके पेंशन इत्यादि को बुरी तरह से प्रभावित होना पड़ रहा है।
इस अवसर पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री पंकज पांडेय, छ ग स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा ,मंत्रालय कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा ,पेंशनर फोरम संघ के प्रांताध्यक्ष बी पी शर्मा ने भी संबोधित किया। आभार आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष छ ग प्रदेश तृतीय वर्ग कर्म संघ नरेंद्र सिंह ने किया। नव वर्ष मिलन समारोह 2026 में प्रवीण दुबे प्रदेश सचिव,ओमप्रकाश राठौर प्रधान पाठक संघ जिला अध्यक्ष रामशरण सिंग सर्वा जिला अध्यक्ष अपाक्स विनोद तिग्गा जिलाध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी पवन साहू उपाध्यक्ष फेडरेशन हितेश तिवारी संगठन सचिव ईश्वरी कश्यप डी आर भारते विवेक चंदेल विष्णु पटेल दिनेश तिवारी रमाशंकर जगत सुरेन्द्र नोर्गे सुखदेव टंडन संतोष साहू एस एस नर्मदा अर्जुन झाड़े ओमप्रकाश चंद्राकर स्वप्न सिंह जगत सिद्धांत कुर्रे संतोष ध्रुव दिलीप साहू वीरेंद्र शांडिल्य रूपेश सिंह रमाकांत परोहा विष्णु यादव ओमप्रकाश यादव गिरवर शांडिल्य गीता कौशिक सुरेंद्र बारगाह विशाल यादव पी एल साहू प्रवीण तिवारी सतीश राठौर विष्णुचरण पटेल अभिमन्यु जगदीश श्रीवास जगन्नाथ जगत।
