

- गजानन राठौड़ ने बताया कि बैंक को बचाने हेतु प्रबंधन को खिलाफ जनजागरण चलाने हेतु संगठन को मजबूर होना पड़ेगा।
रायपुर, 28 जनवरी , campussamachar.com, पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय रायपुर में पदस्थ एक कर्मी द्वारा लगातार प्रधानमंत्री के खिलाफ पोस्ट कर ना केवल प्रधानमंत्री बल्कि सनातन धर्म के करोड़ो अनुयायी के साथ बैंक को बदनाम किया जा रहा है लेकिन बैंक प्रबंधन द्वारा कार्यवाही करने का प्रयास किया जाता हैं तो शिकायत करने का डर दिखा कर पीएनबी प्रबंधन का मुंह बंद करा देता है।
उक्त जानकारी देते हुए पीएनबीपीए के मंडल सचिव रूपरतन सिंह ने बताया कि उक्त कर्मी द्वारा समय समय पर महिलाओं से अभद्र व्यवहार करते हुए सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करता हैं। आइबोक छतीसगढ़ के पदाधिकारियों द्वारा 22 जनवरी को इस कर्मी को संस्था, संगठन व सदस्यों के सम्मान हेतु समझाने पर उसने बैंक प्रबंधन, संगठन व सदस्यों के साथ अभद्रता करते हुए महिलाओं को गंदी गंदी गाली देते हुए बैंक के एचएनआई ग्राहक व वरिष्ठ नागरिक शैलेंद्र खजांची सहित प्रियंक के साथ हाथापाई कर ना केवल उन्हें झापड़ मारा अपितु सोशल मीडिया में स्वीकार भी किया। इसकी लिखित शिकायत पुलिस थाना व बैंक उच्चधिकारियों को की गई। लेकिन प्रबंधन ने वरिष्ठ पदाधिकारी प्रियांक चोपड़ा को रात में वाट्सएप्प पर निलंबित कर छत्तीसगढ़ में सालों से बनाई गई बैंक की छवि व ख्याति को नुकसान पहुचाया हैं।
इस मुद्दे पर आज शाम 5 बजे रायपुर व बिलासपुर मंडल कार्यालय के समक्ष बैंक प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए रायपुर सर्कल ऑफिस के समक्ष शैलेन्द्र खजांची, मिलिंद माटे, अमरजीत सिंह , यतीश ठाकुर, असित बेहरा के नेतृत्व में तथा बिलासपुर सर्कल ऑफिस के सामने गजानन राठौड़, रूपरतन सिंह के नेतृत्व में जंगी प्रदर्शन व जोरदार नारेबाजी कर प्रियंक का निलंबन वापस लेते हुए सम्बंधित कर्मचारी को तत्काल बैंक से बर्खास्त करते हुए प्रियांक को ससम्मान बहाल करने की मांग की।

गजानन राठौड़ ने बताया कि बैंक को बचाने हेतु प्रबंधन को खिलाफ जनजागरण चलाने हेतु संगठन को मजबूर होना पड़ेगा। आज के प्रदर्शन में गजानन राठौड़, अमित पांडेय, ओमी वर्मा, सोनुकुमार, शैलेष शर्मा, आशुतोष गहलोत, दीपक साहू, आकाश अग्रवाल, डी अनुपमा, गुड़िया, रूप रतन सिंह, सुरेंद्र चावड़ा, रवि टण्डन, रवि पटनायक, जवाहर नेताम, प्रदीप विश्वास, दिलीप चोपड़े, सुकुमार विश्वास, यूएफबीयू के संयोजक एन वी वी राव सहित सैकड़ों की तादाद में बैंकर्स उपस्थित थे।
