
बिलासपुर. सी. एम. दुबे. महाविद्यालय बिलासपुर के होनहार, सक्रिय स्वयंसेवक सत्येन्द्र वाडेकर 23 से 25 जुलाई तक राज्य स्तरीय चिंतन एवं प्रशिक्षण शिविर के लिए रतनपुर ( छत्तीसगढ़ ) जायेगा और इस दिन दिवसीय चिंतन एवं प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति लोक विशेषताओं को प्रदर्शित करेगा। साथ ही सी. एम. दुबे. महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगा। और वहां के विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपने व्यक्तिगत के विकास के साथ ही साथ समाज सेवा में अपना सहभागिता देगा।
सत्येन्द्र 2020 से राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर निरंतर सेवा करता रहा है, साथ ही सभी कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेता रहा है, और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करता रहा है। सत्येन्द्र के इस सफलता पर एन. एस. एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पी. एल. चंद्राकर, डॉ. के. के. शुक्ला, श्री रोहित लहरें, वरिष्ठ स्वयंसेवक किशोर राजपूत, खिलेश्वर कृषे, और प्राचार्य डॉ. संजय सिंह सहित महाविद्यालय के चैयरमेन पं संजय दुबे ने बधाई दी।
