
बिलासपुर. देश मे लगातार दूसरी बार नववर्ष युगाब्द 5124 की तिथियों, त्योहारों सहित हिंदू दैनंदिनी का नवीनतम अंक विगत दिवस गुरुघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति आलोक चक्रवाल, बिलासपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुुलपति तथा वर्तमान में यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मेघालय के कुलपति जी डी शर्मा तथा गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो शैलेंद्र कुमार को बैंकर्स क्लब बिलासपुर के समन्वयक ललित अग्रवाल ने भेंट किया।
इस अवसर अग्रवाल ने इन दोनों विशिष्टजनों से इसका सूक्ष्म विश्लेषण करने का आग्रह किया। ज्ञात हो कि इसके अलावा गीता दैनंदिनी मे भी हिंदू पर्व की जानकारी होती हैं। लेकिन वह भी कलेंडर वर्ष पर आधारित होती हैं। जबकि यह दैनंदिनी वास्तविक नववर्ष युगाब्द 5124 से शुरू होती हैं। इसके अध्ययन से बहुत सारी शंकाओं का समाधान होता हैं।
