

- डॉ दीपमाला सिंह बैंस ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अकलतरा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से 12 वीं कक्षा तक पूर्ण की थी और सदैव से एक मेघावी छात्र रही।
- यह कार्यक्रम उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु किया गया था।
जांजगीर चांपा , 07 नवम्बर , अकलतरा नगर के बैंस परिवार में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूरन सिंह बैंस मलागार देवी की पौत्री एवं मदन सिंह बैंस व संध्या सिंह की पुत्री डॉ दीपमाला सिंह बैंस जिनकी कुछ माह पूर्व 25 जुलाई 2025 को वाहन दुर्घटना में आकस्मित निधन हो गई थी जिनकी स्मृति में आज उनके जन्म दिवस पर शासकीय शालाओं में कापी पेन पेंसिल तथा स्टडी किट का वितरण किया गया जिसमे शासकीय प्राथमिक शाला अमोरा सागरपारा स्कूल मुरलीडीह ठाकुर के प्राथमिक शाला के छात्र छात्राओं को तथा शासकीय प्राथमिक शाला गोपियापारा पुरानीबस्ती के प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को वितरण किया गया।
इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा के प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले छात्र छात्राओं को एवं शाला में सबसे अधिक दिन की उपस्थिति वाले छात्र छात्राओं को स्टडी मैटेरियल सहित मिष्ठान वितरण किया गया।इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा के प्रधान पाठक श्री जयंत सिंह क्षत्रिय एवं प्राथमिक शाला गोपियापारा के प्रधान पाठक श्री लखेश्वर कंवर सहित शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।

डॉ दीपमाला सिंह बैंस के पिता श्री मदन सिंह बैंस एवं उनके लघु भ्राता अभिजीत सिंह बैंस ने अस्पताल में मरीजों को एवं रेलवे स्टेशन में गरीबों को कंबल ,फल एवं मिठाई वितरित किया गया। ज्ञात हो कि डॉ दीपमाला सिंह बैंस ने एम बी बी एस की डिग्री पूर्ण करने के पश्चात एम डी की पढ़ाई सिम्स बिलासपुर में पूर्ण करने के पश्चात राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर बन मेडिकल के छात्र छात्राओं को अध्ययन अध्यापन का कार्य करती थी कि अचानक एक दिन मेडिकल कॉलेज जाते वक्त आकस्मित दुर्घटना की शिकार हो गई जिससे असामयिक मृत्यु लोक की गाल में समा गई ।

डॉ दीपमाला सिंह बैंस ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अकलतरा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से 12 वीं कक्षा तक पूर्ण की थी और सदैव से एक मेघावी छात्र रही। आज का यह कार्यक्रम उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु किया गया था।
