
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं निजी शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम 21-22 में प्रवेश के लिए इच्छुक प्रीबीएड परीक्षा 2021 में शामिल व छत्तीसगढ़ बीएड प्रवेश नियम 2006 के अनुसार तथा राज्य के शासकीय डाइट, बीटीआई और निजी शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित डीएलएड पाठ्यक्रम 21-22 में प्रवेश के लिए इच्छुक प्रीडीएलईडी परीक्षा 21 में शामिल व छत्तीसगढ़ डीएलईएड नियम 2007 अनुसार अभ्यर्थी चिप्स के वेबसाइट में जाकर निर्धारित प्रक्रिया शुल्क का भुगतान कर विकल्प फार्म ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।
एसईईआरटी रायपुर State Council of Educational Research & Training (SCERT), Raipur Chhattisgarh की ओर इस संबंध में विस्तृत सीट आवंटन कार्यक्रम आवश्यक दिशा निर्देश प्रवेश नियम व प्रक्रिया महाविद्यालयों व संस्थानों की सूची शुल्क की जानकारी एससीईआरटी रायपुर State Council of Educational Research & Training (SCERT), Raipur Chhattisgarh के वेबसाइट एवं चिप्स के वेबसाइट में उपलब्ध है। जानकारी के अनुसार आवंटन प्रक्रिया व्यापमं द्वारा जारी प्री बीएड डीएलएड परीक्षा 2021 के प्राप्तांक के आधार पर संयुक्त और आल मेरिट क्रम के अनुसार किया जाएगा। अभ्यर्थी जानकारी के लिए एससीईआरटी की वेबसाइट जरूर देखें।
यह बीएड कार्यक्रम
प्रीबीएड अभ्यर्थियों के लिए पंजीयन एवं ऑनलाइन विकल्प फॉर्म जमा करने की तिथि 12 अक्टॅूबर से 18 अक्टूबर तक, प्रथम चरण की प्रवेश सूची दावा आपत्ति के लिए जारी करना एवं दावा पत्ती 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक , प्रथम चरण की सूची जारी करना 27 अक्टूबर, प्रथम चरण की सूची में आवंटित अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय में प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि 27 से से 30 अक्टूबर तक, एवं रिक्त सीटों की जानकारी एक नवंबर 21 को उपलब्ध रहेगी।इसी प्रकार अन्य चरण के भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
यह डीएलएड कार्यक्रम
इसी प्रकार डीएलएड के पंजीयन एवं ऑनलाइन विकल्प फार्म जमा करने की तिथि 8 से 13 अक्टूबर निर्धारित की गई है। प्रथम चरण की प्रथम सूची-दावा आपत्ति के लिए जारी करना एवं दावा आपत्ति 20 से 21 अक्टूबर है। प्रथम चरण की प्रथम सूची 23 अक्टूबर को जारी की जाएगी जबकि प्रथम चरण की प्रवेश सूची में आवंटित व्यक्ति द्वारा महाविद्यालय में प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर है। रिक्त सीटों की जानकारी 28 अक्टूबर को प्राप्त होगी. इसी प्रकार द्वितीय चरण , तृतीय चरण की भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। काउंसिलिंग व प्रवेश से संबन्धित सूचनाओं के लिए scert raipur की अधिकृत वेबसाइट पर जरूर जाएँ ।
अधिक जानकारी के लिए इस लिंक की सहायता लीजिये –

