
- 22 अगस्त शुक्रवार 11 बजे को सामूहिक अवकाश लेकर केरा रोड स्थित हाकी मैदान पर एकत्र होकर इस अभूतपूर्व आंदोलन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता प्रदान कर अपने हक और अधिकारों की मांग हेतु सरकार के समक्ष अपनी आवाज बुलंद करें।
जांजगीर , 21 अगस्त , छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को मोदी की गारंटी लागू करने के तहत अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा लगातार शासन से पत्राचार किया जा रहा है ।सरकार द्वारा इन मांगों को कर्मचारी हित में सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने के कारण प्रदेश भर के कर्मचारी और अधिकारियो में असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है।प्रदेश संयोजक श्री कमल वर्मा की माने तो इनके अधिकारों का सतत हनन किया जा रहा है और 2019 से देय तिथि से महंगाई भत्ता पर लगातार किसी न किसी सरकार के द्वारा कांटा मारा जा रहा है ।
प्रधान पाठक प्रांताध्यक्ष एवं फेडरेशन के प्रवक्ता जयंत सिंह क्षत्रिय बताया कि शासन द्वारा जारी किए गए आदेशों में देय तिथि से महंगाई भत्ता तथा एरियर्स की राशि का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया जा रहा है जिससे लगातार भ्रामक की स्थिति निर्मित हो गई है । जांजगीर चांपा छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला संयोजक श्री विश्वनाथ सिंह परिहार एवं महासचिव अर्जुन सिंह क्षत्री ने कहा कि शासन द्वारा लगातार कर्मचारियों अधिकारियों के न्यायिक अधिकारों का हनन कर आर्थिक अधिकारों एवं हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है।
इन पदाधिकारियों ने किया आह्वान
इसलिए छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला संयोजक विश्वनाथ सिंह परिहार महासचिव अर्जुन सिंह क्षत्री सहसंयोजक डॉ विष्णु पैगवार उपाध्यक्ष सुधीर सुखदेव विकास सिंह धर्मेंद्र यादव विशाल वैभव कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर देवांगन प्रवक्ता जयंत सिंह कार्यालयीन सचिव टीकम थवाईत कार्यकारी सदस्य युएस राठिया ,शांति थवाईत ,टी के टंडन जगन्नाथ श्रीवास निधिलता जायसवाल धन्य कुमार पाण्डेय राकेश जायसवाल, शरद राठौर, सावित्री राठौर, राधेलाल कंवर , अनुभव तिवारी , रामशरण सिंगसरवा, रविन्द्र राठौर, योगेश चंद्रा, नील सागर यादव, संजय राठौर भू,पेंद्र सिंह ,श्यामलाल यादव ,राजकुमार साहू, जितेंद्र कुमार राठौर, प्रवीण राठौर ,आशीषराज पाटले , शत्रुघ्न राठौर, ओम प्रकाश राठौर, पुष्पराज सिंह चंदेल ,मोहन यादव ,सूर्यपाल सिंह ,मनोज यादव, राजेंद्र जायसवाल, बलिराम देवांगन, हरीश गोपाल ने जिले भर के सभी विभाग के कर्मचारी अधिकारियो से आह्वान किया है कि 22 अगस्त शुक्रवार 11 बजे को सामूहिक अवकाश लेकर केरा रोड स्थित हाकी मैदान पर एकत्र होकर इस अभूतपूर्व आंदोलन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता प्रदान कर अपने हक और अधिकारों की मांग हेतु सरकार के समक्ष अपनी आवाज बुलंद करें।
