
- “यह कदम वास्तव में आम नागरिकों की जिंदगी को आसान बनाने वाला है। सहकारिता क्षेत्र, किसानों और छोटे उद्यमियों के लिए यह जीएसटी सुधार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।”
रायपुर , 04 सितम्बर , भारत सरकार ने इस दिवाली देशवासियों को बड़ा तोहफा देते हुए नेक्स्ट-जेन जीएसटी सुधार (Next-Gen GST Reform) लागू करने की घोषणा की है। इस सुधार के तहत दैनिक उपयोग की वस्तुओं से लेकर कृषि उपकरण, शिक्षा सामग्री, स्वास्थ्य सेवाओं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तक पर टैक्स की दरें घटाई गई हैं।
घनश्याम तिवारी, प्रदेश संयोजक, पैक्स प्रकोष्ठ सहकार भारती छत्तीसगढ़ एवं रामप्रकाश केशरवानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सहकार भारती छत्तीसगढ़ ने सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि—
“यह कदम वास्तव में आम नागरिकों की जिंदगी को आसान बनाने वाला है। सहकारिता क्षेत्र, किसानों और छोटे उद्यमियों के लिए यह जीएसटी सुधार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।”
दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुएं होंगी सस्ती
अब हेयर ऑयल, शैम्पू, टूथपेस्ट, टॉयलेट सोप, ब्रश, शेविंग क्रीम पर जीएसटी 18% से घटकर केवल 5% हो गया है। वहीं घी, मक्खन, चीज़, पैकेज्ड नमकीन, बर्तन, सिलाई मशीन के पार्ट्स और बच्चों की नैपकिन पर भी टैक्स कम होकर सिर्फ 5% रह गया है।
किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
खेती-किसानी से जुड़ी वस्तुएं जैसे ट्रैक्टर, ट्रैक्टर टायर-पार्ट्स, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, बायो-पेस्टीसाइड्स और कृषि यंत्रों पर जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है। इससे किसानों की लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी।
स्वास्थ्य क्षेत्र में राहत
स्वास्थ्य बीमा पर टैक्स पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। वहीं थर्मामीटर, मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, डायग्नॉस्टिक किट्स, ग्लूकोमीटर और चश्मों पर भी टैक्स घटाकर 5% कर दिया गया है।
शिक्षा को मिलेगी मजबूती
नक्शे, चार्ट्स, ग्लोब्स, पेंसिल, शार्पनर, कॉपी-किताबें और रबर अब पूरी तरह टैक्स-फ्री हो गए हैं। यह सुधार छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत देगा।
वाहन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होंगे किफायती
हाइब्रिड पेट्रोल-डीजल कारों, टू-व्हीलर, मोटरसाइकिल और सामान ढोने वाले वाहनों पर टैक्स 28% से घटकर 18% कर दिया गया है। एयर कंडीशनर, टीवी, मॉनिटर, प्रोजेक्टर और डिशवॉशिंग मशीन भी अब सस्ते हो जाएंगे।
घनश्याम तिवारी एवं रामप्रकाश केशरवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विशेष धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि—
“सरकार के इन प्रयासों से सहकारिता समितियों के माध्यम से जुड़े किसान, उपभोक्ता और छोटे व्यवसायियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह सुधार न केवल आर्थिक बोझ कम करेगा बल्कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को और मजबूत करेगा।”
trending video
