
बिलासपुर. सीएम दुबे महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स जागरूकता सप्ताह का आभियान शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के चेयरमैन पं. संजय दुबे ने सभी को इस अभियान के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की । महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ संजय सिंह ने जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ करते हुए बताया कि एड्स के कारण शरीर में रोगों के साथ लडऩे की शक्ति कम हो जाती है, जिस कारण पीडित को टीबी समेत कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। यह बीमारी इंफेक्टिड खून चढ़ाने, सुई की साझा प्रयोग करने, असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने और एचआईवी पीडित मां से बच्चे को हो सकती है। यह बीमारी मच्छर के काटने, छींकने, खांसने, पीडि़त व्यक्ति के साथ हाथ मिलाने और उसके साथ भोजन खाने के साथ नहीं फैलती है। इस रोग का नि:शुल्क इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है ।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ पीएल चंद्राकर ने बताया की यह अभियान पूरे सप्ताह चलेगा एवं एड्स दिवस पर एक विशिष्ट जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा । स्वयंसेवकों ने पोस्टर के माध्यम से जागरूकता रैली निकाली एवं महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर सभी को जागरूक किया । इस कार्यक्रम में कार्यक्रम आधिकारी डॉ के के शुक्ला , रेड रिबन प्रभारी प्रो. सुनीता असाटी , स्वयंसेवक लुई भास्कर कौशिक , नमन रात्रे , मो बाकर, खिलेश्वर कृषे , अंकिता मरावी , चन्द्र प्रकाश चंद्रा , सूर्यांश पांडेय , लीलावती , अंजलि , हरियाली झाला, केशव , सचिन , अमन , कृष्णा पटेल , अदिति , गीतांजलि , आदि सभी स्वयंसेवक का सक्रिय रुप से कार्यक्रम को सफल बनाया।
सप्ताह भर होंगे विविध कार्यक्रम
प्रोफेसर पीएल चंद्राकर ने बताया कि एड्स जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंंने बताया कि स्वयंसेवकोंं को यह जानकारी भली प्रकार दी गई है कि वे किस प्रकार से आम लोगों को एड्स के खतरों से अवगत कराएंगे।
