
कोरबा 15 मार्च । छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा (Chhattisgarh Vigyan Sabha ) द्वारा राजगामार मितानिन ट्रेनिंग सेंटर में महिला दिवस एवं वैज्ञानिक चेतना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया . इस क्रम में छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा कोरबा इकाई से रुखसार सारा खातून द्वारा मितानिन से स्तनपान संबंधी जानकारी साझा की गई महिलाओं एवं बालिकाओं में होने वाले मासिक चक्र संबंधित समस्याओं के निवारण एवं बचाव के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी बताई गई।
campussamachar.com, : अंधविश्वासों को लेकर मितानिन से बातचीत करते करते हुए अपने क्षेत्र की महिलाओं में व्याप्त स्वास्थ्य संबंधी अंधविश्वासों के संबंध में चर्चा की गई उन से अनुरोध किया गया अपने स्वास्थ्य को लेकर महिलाएं सचेत रहें और अंधविश्वासों के चक्कर में ना पड़े स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने पर निकटतम चिकित्सालय में दिखाने जाए।
korba news : रुखसार सारा खातून ने अपने अनुभव को साझा करते हुए यह बताया की डॉक्टरी रिपोर्ट जैसे सोनोग्राफी को ग्रामीण महिलाएं अपने पास रख लेती हैं और संबंधित चिकित्सक को नहीं दिखाती । कई बार इस वजह से भी इलाज में देरी होती है, नजर लगना जादू होना ऐसे अंधविश्वासों के चलते महिलाएं अपनी गर्भावस्था को प्रारंभिक समय में छुपाती हैं जिससे समय से आवश्यक दवाइयां एवं खाना उनको नहीं मिल पाता और इसका नकारात्मक प्रभाव उनकी गर्भावस्था पर पड़ता है इस तरह की अंधविश्वास से महिलाओं को बचना चाहिए।

CG News in hindi : रुस्तम जी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मितानिन कार्यक्रम द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया। छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा (Chhattisgarh Vigyan Sabha ) से राज्य संयुक्त सचिव निधि सिंह द्वारा सभी से अनुरोध किया गया कि वह झाड़-फूंक और अंधविश्वास को जनसामान्य के मानसिक पटल से मिटाने में सहयोग करें कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमित सिंह, सर्वज्ञ सिंह, कमलेश दास महंत का विशेष योगदान रहा।
