
बलौदा बाजार जिला जहां गुरु घासीदास बाबा जी के जन्मस्थली कर्मस्थली तपो भूमि है , इसका नामकरण गुरु घासीदास बाबा जी के नाम से किये जाने का आग्रह भी किया गया .
रायपुर , 09 अप्रैल , campussamachar.com, मुख्यमंत्री ( Chhattisgarh CM Vishnudev Sai) के निवास में समाज प्रमुख एवं गुरु परिवार ने गिरोद पुरी धाम में शासन प्रशासन के सहयोग से मेला संपन्न कराने एवं गिरोदपुरी के विकास के लिए राशि प्रदान करने के साथ ही 17 करोड रुपए भंडारपुरी धाम में मोती महल निर्माण हेतु प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ( Chhattisgarh CM Vishnudev Sai) का आभार व्यक्त किया .
इसके साथ ही बलौदा बाजार जिला जहां गुरु घासीदास बाबा जी के जन्मस्थली कर्मस्थली तपोभूमि है , इसका नामकरण गुरु घासीदास बाबा जी के नाम से किया जाए . इस हेतु सार्थक चर्चा किया गया मुख्यमंत्री जी ( Chhattisgarh CM Vishnudev Sai) ने कहा वर्तमान में प्रक्रिया जारी होने की बात कही और सार्थक सबसे चर्चा की ।
इस कार्यक्रम में शामिल बाल दास गुरु और विधायक और डॉक्टर बसंत अंचल और कमल डहरिया और राज महंत आदि बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख शामिल थे .
