
श्रम मंत्री देवांगन रहेंगे मौजूद
रायपुर, 09 सितंबर 2025, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंगलवार 09 सितंबर दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन में श्रम विभाग द्वारा आयोजित अटल उत्कृष्ठ शिक्षा योजना का शुभारंभ करेंगे। राज्य के श्रेष्ठ आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12 वीं तक निःशुल्क अध्ययन हेतु प्रवेशित बच्चों को सम्मान पत्र वितरण करेंगे।
इस मौके श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन,एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है।
क्या है अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना
छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक वर्ग के बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है। ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के तहत अब पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाएगी। यह योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के लिए लागू की गई है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर प्रदान करना है।
योजना के अंतर्गत निम्नलिखित सभी शुल्क शासन द्वारा वहन किए जाएंगे।
प्रवेश शुल्क
शैक्षणिक शुल्क
पुस्तकें, कॉपियाँ एवं गणवेश
छात्रावास सुविधा
भोजन शुल्क
यह सभी व्यय आवासीय विद्यालयों को सीधे मंडल द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
पात्रता और आवश्यक दस्तावेज
श्रमिक कम-से-कम 1 वर्ष पूर्व से निर्माण कार्य में पंजीकृत होना चाहिए।
केवल प्रथम दो बच्चों को योजना का लाभ मिलेगा।
आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज़:
जीवित श्रमिक पंजीयन कार्ड की प्रति
मूल निवासी प्रमाण पत्र (छत्तीसगढ़ का)
आधार कार्ड
कक्षा 5वीं की अंकसूची
वर्तमान कक्षा में अध्ययन प्रमाण पत्र
स्वघोषणा प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र
चयन के पश्चात स्थानांतरण प्रमाण पत्र
trending video
