रायपुर , 15 जून , 2025, campussamachar.com, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी मर्यादित द्वारा तकनीकी कर्मचारियों के पदोन्नति में भेदभाव किया जा रहा है । कंपनी में पदोन्नति हेतु दो ग्रेडेशन लिस्ट बनाया गया जिसमें एक इलेक्ट्रिकल दूसरा मैकेनिक किंतु दोनों को पदोन्नति देने में कंपनी भेदभाव बरत रहा है कंपनी के निर्माण अनुसार कोई भी कर्मचारी 5 वर्ष से पूरा होने पर अथवा 5 कर प्रबंधन को प्राप्त होने पर पदोन्नति दी जानी है । तो कंपनी जहां एक और इलेक्ट्रिकल वाले को बिना 5 वर्ष पूरे हुए पदोन्नति की दी जा रही है वही मैकेनिक ग्रेड वाले कर्मचारियों को पदोन्नति से वंचित किया जा रहा है .
इस प्रकार का भेदभाव कंपनी द्वारा करने से विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन 56 द्वारा विरोध जताया गया है इस तारतम्य में विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री मनहरण राठौर द्वारा विद्युत कंपनी के चेयरमैन को पत्र लिखा गया है कि इस प्रकार की कर्मचारियों की पदोन्नति में भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कंपनी अगर मेकेनिकल ग्रेडेशन वाले कर्मचारियों को भी इलेक्ट्रिकल के भांति पदोन्नति नहीं दी जाती है तो संघ द्वारा बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा और विद्युत कंपनी को आगाह किया जाएगा कि भेदभाव करने से कर्मचारियों को कितना नुकसान होता है जहां एक और इलेक्ट्रिकल कर्मचारीयों दो बार पदोन्नति प्राप्त कर चुके हैं वही मैकेनिकल कर्मचारी को एक भी बार पदोन्नति नही दी गई है जिससे कई वर्षों तक उन्हें पदोन्नति से वंचित होना पड़ रहा है और उनकी कार्य क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है .
विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन पत्र में आगे लिखते हुए अतिरिक्त महामंत्री ने कहा है कि इलेक्ट्रिकल कर्मचारियों के साथ ही साथ मैकेनिक कर्मचारियों को भी पदोन्नति आदेश तुरंत दी जाए और किसी प्रकार के भेदभाव विद्युत कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों को साथ ना करें तदाशय हेतु रायपुर विद्युत कंपनी मुख्यालय में अध्यक्ष से वार्तालाप करने के लिए फेडरेशन ने अध्यक्ष सहित प्रबंध निदेशक एवं कार्यपालक निदेशक एच आर को पत्र में संबोधन किया है कि इस बाबत जून के अंतिम सप्ताह तक यदि पदोन्नति आदेश प्रसारित नहीं किया गया तो डीएसपीएम के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन के साथ आंदोलन किया जाएगा।
